"मैं अपने विदेशी दोस्त को गंगा किनारे घुमाने ले गया। वहाँ नदी फूलों के कचरे की वजह से दूषित थी। दोस्त ने सवाल किया, आप कुछ करते क्यों नहीं? इसके बाद से ही मैं इस विषय पर सोचने लगा और इस फूलों के कचरे के इस्तेमाल का एक स्टार्ट अप शुरू किया।" - अंकित अग्रवाल
'हरा सोना' कहे जाने वाले बांस की भारत में 100 से भी ज्यादा प्रजातियाँ हैं। कुछ का उपयोग घर, फर्नीचर, बर्तन और हैंडीक्राफ्ट प्रोडक्ट्स बनाने के लिए होता है तो कुछ का उपयोग खाने के लिए भी किया जाता है!
"मुझे लगता है कि देश का भविष्य सोलर एनर्जी में है। खासतौर पर गाँव के हर घर में सोलर प्लांट होना चाहिए क्योंकि इससे एक तो आपको 24 घंटे बिजली मिलेगी और साथ ही, एक बार की लागत के बाद आपको कोई खर्चा नहीं करना पड़ेगा!"- किसान नरेंद्र कुमार