मुंबई में साल 1991 में एक ट्रस्ट के रूप में पंजीकृत ‘श्रमिक महिला विकास संघ’ ने 300 से अधिक जरूरतमंद महिलाओं को सशक्त बनाया है। यह पहल, महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करती है, जिसमें वे अपनी पाक-कला का उपयोग कर अपनी आजीविका अच्छे से चलाने में सक्षम बन रही हैं।
मुंबई की ‘गोली वड़ा पाव’ कंपनी के संस्थापक वेंकटेश अय्यर ने साल 2004 में ‘बॉम्बे बर्गर’ यानी वड़ा पाव बेचने की शुरुआत की। आज, भारत के 20 राज्यों के 100 शहरों में इनके 350 आउटलेट्स हैं, जिनसे यह हर साल 50 करोड़ का कारोबार करते हैं।
बेंगलुरु में रहने वाली 65 वर्षीया सरला मिन्नी अपने 'कहानीवाली नानी' पॉडकास्ट के ज़रिए न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में रहने वाले भारतीय बच्चों की भी नानी बनी हुई हैं!