छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) के पातालकोट निवासी, सुकनसी भारती ने अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने और पर्यावरण को बचाने के उदेश्य से, पत्तों से कटोरी (दौना) बनाना सीखा। आज वह, आस-पास के गावों और होटलों में अपने दौने बेच रहे हैं।
31 वर्षीय बकुल खेतकडे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं, उन्होंने अपनी IT नौकरी से ब्रेक लिया और शौक के लिए Mandala Art बनाना सीखा। आज उनकी वही कला, उनका काम बन चुकी है, जिसे वह बड़ी ख़ुशी से कर रही हैं।
IIM-कलकत्ता से MBA ग्रेजुएट आशीष अग्रवाल ने, दिल्ली के प्रदूषण को कम करने और बिना ज्यादा पूंजी लगाए, लोगों को EV मुहैया कराने (E Scooter On Rent) के उदेश्य से VA-YU की शुरुआत की है।
हर घर में खाया जाने वाला, सुपर फूड केला हमारे स्वास्थ्य के लिए तो अच्छा है ही, इसके छिलके भी कम गुणकारी नहीं हैं। केले के छिलके से बनाई गई खाद, पौधों के विकास के लिए बहुत अच्छी होती है। चलिए जानें, क्या है इसे बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।
चलिए आपको मिलाते हैं, अमर्त्य सिन्हा और उनकी पत्नी नूतन सिन्हा से, आज से तीन साल पहले वे 500 मीटर भी ठीक से दौड़ नहीं पाते थे। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और फिटनेस को अपने जीवन का उदेश्य बना लिया, आज वे 50 किमी की दौड़ पूरी करने वाले अल्ट्रा रनर बन चुके हैं और अपने साथ कई और लोगों को भी प्रेरित कर रहें हैं।
क्या आप जानते हैं, हमारे रोजमर्रा की जरूरी चीजों को बनाने में पाम ऑयल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। पाम ऑयल से जुड़ी कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखकर आप पर्यावरण संरक्षण में मदद कर सकते हैं।
देश की कई जानी-मानी इमारतें डिज़ाइन कर चुके मुंबई के 'IMK आर्किटेक्ट्स फर्म' ने हाल ही में पुणे में एक अस्पताल बनाया है, जिसे लंदन, Surface Design Awards की ओर से सर्वश्रेष्ठ डिज़ाइन का अवॉर्ड मिला है।
आपने अपने टेरेस गार्डन में धनिया, मिर्च, टमाटर और पुदीना तो खूब उगाएं होंगे, लेकिन क्या आपने कभी अपनी बालकनी में एक्ज़ोटिक स्ट्रॉबेरी उगाने के बारे में सोचा है? चलिए गार्डनिंग एक्सपर्ट से जानते हैं, स्ट्रॉबेरी उगाने के आसान तरीकों के बारे में।