केरल के वायनाड में रहने वाले सफल किसान, सी. वी. वर्गीज आपको बताएँगे, वर्टीकल मेश विधि में सूखी पत्तियों की मदद से, कम जगह में भी सब्जियां उगाना कितना आसान है।
लॉकडाउन के दौरान गोवा के रहने वाले साईराज ढोंड ने ‘Wakao Foods' नामक स्टार्टअप शुरु किया, जिसके कटहल से बनाये रेडी टू ईट व्यंजन आपको बिलकुल चिकन जैसे लगेंगे।
चंडीगढ़ के एग्री-टेक स्टार्टअप ‘Harvesting’ के फाउंडर और CEO, रुचित गर्ग के ट्विटर हैंडल ‘Harvesting Farmer Network’ के द्वारा करोना महामारी के दौरान, भारत के 23 लाख किसानों को 168 करोड़ रूपये से ज्यादा लागत की फसल की उपज बेचने में मदद मिली।
कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक 69 पुल बनाने वाली, भारत की प्रथम महिला सिविल इंजीनियर शकुंतला ए भगत ने पुल निर्माण के अनुसंधान और विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने पति अनिरुद्ध एस भगत के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पहली बार ‘टोटल सिस्टम’ पद्धति विकसित की।
हैदराबाद के सचिन दरबरवार ने अपनी पत्नी श्वेता दरबरवार के साथ मिलकर ‘सिंपली फ्रेश’ की स्थापना की है, जहाँ QR कोड प्रणाली से ग्राहक हर बार उपज खरीदने से पहले इसकी जांच कर सकता है।
मेरठ की सना खान ने ‘एसजे ऑर्गेनिक्स’ वर्मीकंपोस्टिंग कंपनी तब शुरू की थी जब वह बी.टेक के चौथे वर्ष में थीं। आज सना की कंपनी न केवल सालाना एक करोड़ रुपये कमाती है बल्कि 30 से ज़्यादा लोगों को रोज़गार भी देती है।
साल 2015 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पूरे देश में 93वीं रैंक हासिल करने वाली गंधर्व राठौड़ ने यूपीएससी के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए बहुत सी रोचक और व्यवहारिक बातें बताई हैं, जिन्हें पढ़कर आप भी बिना कोचिंग के इस परीक्षा की तैयारी करने का मन बना सकते हैं।