Powered by

Latest Stories

HomeTags List उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

मिलिए यूपी के रामवीर कश्यप से, 120 साल पुरानी मस्जिद की कर रहे हैं देखभाल!

By निशा डागर

उत्तर-प्रदेश के मुज़फ्फरनगर के नन्हेड़ा गांव में पिछले 25 सालों से एक मिस्त्री (मकान बनाने वाला) लगभग 120 साल पुरानी मस्जिद का रख-रखाव कर रहा है। 59 वर्षीय रामवीर कश्यप के लिए यह उनका 'धार्मिक' कर्तव्य है। आश्चर्य की बात यह है कि इस गांव में एक भी मुस्लिम नहीं है।

पत्नी को बचाने के लिए बेटी को बेचने पर मजबूर पिता की मदद के लिए सामने आई उत्तर प्रदेश पुलिस!

By निशा डागर

उत्तर-प्रदेश पुलिस ने एक आदमी को अपनी चार साल की बेटी को बेचने से रोका। दरअसल, कन्नौज निवासी अरविन्द बंजारा ने अपनी पत्नी सुखदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जो कि सात महीने गर्भवती हैं। इलाज के लिए पैसे न होने के कारण उसने अपनी बेटी को बेचने की कोशिश की।   

बिना पंखे और बिना दीवारों के इस टिन की छत के तले मिला प्रशिक्षण; आज देश के लिए जीते हैं गोल्ड!

By निशा डागर

एशियाई खेलों में 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने एयर पिस्तौल (10 मीटर) में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी जीत ने उत्तर-प्रदेश के बाघपत ज़िले के बिनौली में वीर शाहमल राइफल क्लब की अनोखी कहानी से आज सबको रूबरू करवाया है। यहीं पर साल 2015 में 13 वर्षीय सौरभ ने ट्रेनिंग ली थी। सौरभ एक गन्ना किसान के बेटे हैं।

मिलिए 102 साल के स्वतंत्रता सेनानी से, जिन्होंने देश के लिए अपना सारा जीवन अर्पित कर दिया!

By निशा डागर

उत्तर-प्रदेश के लखनऊ में रिवर बैंक कॉलोनी के सेवा सदन में रहने वाले शिवनारायण लाल गुप्त 102 साल के हो चुके हैं। शिवनारायण एक स्वतंत्रता सेनानी रह चुके हैं। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के लिए दे दिया। 

अवैध आश्रयगृह में हो रहा था यौन शोषण; इस 10 साल की बच्ची ने बचाया 24 लड़कियों को!

By निशा डागर

बिहार के आश्रय घर के बाद अब उत्तर प्रदेश के देवरिया स्थित आश्रय घर, माँ विंध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं समाज सेवा संस्थान से 24 लड़कियों को यौन शोषण से बचाया गया। इसमें कुल 42 लोग रहते थे। 18 लड़कियां अभी भी लापता हैं।

उत्तर प्रदेश: सिविल इंजीनियरिंग कर, बन गए जैविक किसान; अब लाखों होती है कमाई!

By निशा डागर

उत्तर-प्रदेश के मेरठ निवासी रोहन प्रकाश भारत के किसी अन्य उद्यमी युवा की तरह है। रोहन उत्तर प्रदेश के एकमात्र किसान हैं जो आर्गेनिक आमों की खेती करते हैं। पिछले तीन सालों में उनके फार्म ने उत्तर भारत के सभी बाज़ारों में अपनी जगह बना ली है। वे अपने फल 'स्योर ऑर्गॅनिक्स' ब्रांड नाम के साथ बेचते हैं।

वाराणसी: इन बेटी और बहुओं ने मिलकर शुरुआत की है एक बदलाव की!

By निशा डागर

उत्तर प्रदेश के वाराणसी की निवासी पुष्पावती पटेल ने अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। अपनी माँ की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए उन्होंने ऐसा किया। उनके भाई व भाभियों ने भी उनका साथ दिया। साथ ही उन्होंने अपनी माँ का नेत्रदान भी किया।

यूपी का यह गाँव है देश का पहला डिजिटल 'पिंक विलेज', प्रधान की कोशिशों ने बदली तस्वीर!

By निशा डागर

उत्तर प्रदेश का सबसे पिछड़ा जिला माने जाने वाला सिद्धार्थनगर का एक छोटा-सा गांव हसुड़ी औसानपुर देश का शायद एकमात्र डिजिटल गांव है जिसकी जानकारी जीआईएस (जियोग्राफिकल इनफार्मेशन सिस्टम) सॉफ्टवेयर पर उपलब्ध है। इन सभी सुविधाओं का गांव में उपलब्ध होने का श्रेय जाता है, गांव के प्रधान दिलीप त्रिपाठी को।

कान्हा की भक्ति में लीन, हाशिम ने मीरा बाई के 209 पदों को 1494 अशआर की शायरी में पिरोया!

By निशा डागर

उत्तर प्रदेश के फैज़ाबाद के पास जलालपुर से ताल्लुक रखने वाले हाशिम रज़ा जलालपुरी ने हाल ही में मीरा बाई द्वारा लिखे गए पदों का का उर्दू शायरी में अनुवाद किया है। इस अनुवाद को पूरा करने में उन्हें पुरे तीन साल गए। पदमश्री अनवर जलालपुरी और यश भारती नैयर जलालपुरी भी हाशिम की प्रेरणा रहे हैं। 

26/11 में लगी थी चार गोलियां; बधीर होने के बावजूद यह कमांडो बना भारत का पहला दिव्यांग आयरन मैन!

By निशा डागर

पूर्व समुद्री कमांडों प्रवीण तेवतिया (33 वर्षीय) भारत के पहले दिव्यांग आयरनमैन बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने  दक्षिण अफ्रीका में आयरनमैन ट्रायथलॉन चैम्पियनशिप 2018 की दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का खिताब जीता है।