Powered by

Latest Stories

Homeखेल

खेल

जानिए उस भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी के बारे में, जिसके सम्मान में इटली में भी बना स्टेडियम!

By निशा डागर

8 मार्च 1955 को केरल में मालाबार क्षेत्र के पेरावूर में जन्में जिम्मी जॉर्ज भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी थे। अगर उन्हें इस खेल का 'बादशाह' भी कहा जाये तो गलत नहीं होगा। मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने केरल कि राज्य टीम में जगह बना ली थी। 21 साल की उम्र में अर्जुन अवॉर्ड से नवाज़े जाने वाले वे एकमात्र वॉलीबॉल खिलाड़ी हैं।

मिलिए भारत के 'गूंगा पहलवान' से, देश के लिए जीते हैं 6 अंतर्राष्ट्रीय पदक!

By निशा डागर

हरियाणा के झज्जर जिले में ससरोली गाँव से ताल्लुक रखने वाले रेसलर विरेंदर सिंह को ज़्यादातर लोग, 'गूंगा पहलवान' के नाम से जानते हैं। वे भारत के सबसे सफल पहलवानों में से एक हैं। उन्होंने चार डेफलिम्पिक्स गेम्स और दो वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में 3 गोल्ड, 1 सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल जीते हैं।

भारत का गौरव - ‘मैग्निफिसेंट मैरी’ की ज़िंदगी से जुड़ी 10 बातें!

By द बेटर इंडिया

भारतीय बॉक्सिंग का सबसे बड़ा और ‌सफ़ल नाम मैरी कॉम लाखों की प्रेरणा हैं। रिकॉर्ड छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन और ओलंपिक पदक विजेता मैरी, पूरे भारत की शान है। जानिए इस चैम्पियन खिलाड़ी की ज़िंदगी से जुड़ी 10 बातें!

कप्तान हवा सिंह: भारत का वह चैंपियन बॉक्सर, जिसने हरियाणा को बॉक्सिंग सिखाई!

By निशा डागर

भारतीय सेना में कप्तान और बॉक्सर हवा सिंह का जन्म 16 दिसंबर 1937 को हरियाणा में भिवानी जिले के उमरवास गाँव में हुआ था। हवा सिंह ने साल 1961 से लेकर 1972 तक लगातार 11 बार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। वे इकलौते भारतीय बॉक्सर हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में बॉक्सिंग में दो स्वर्ण पदक जीते।

भारत का 'रोनाल्डो' जरनैल सिंह, जिसने 6 टांके लगने के बाद भी दिलवायी भारत को ऐतिहासिक जीत!

By निशा डागर

20 फरवरी 1936 को पंजाब के होशियारपुर में जन्में जरनैल सिंह ढिल्लों भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व-कप्तान रहे। उन्होंने साल 1965-67 के दौरान कप्तानी संभाली। साल 1962 में हुए जकार्ता एशियाई खेलों में भारत की जीत का सबसे ज़्यादा श्रेय जरनैल सिंह को जाता है।

क्रिकेट के 'रन मशीन' विराट को तो जानते हैं, अब जानें बास्केटबॉल के 'स्कोर मशीन' खुशी राम को!

By निशा डागर

'बास्केटबॉल का जादूगर' और 'एशिया की स्कोरिंग मशीन' जैसे उपनामों से जाने जाने वाले खुशी राम, मशहूर भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी और कोच थे। अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित खुशी राम ने राजस्थान बास्केटबॉल टीम को ट्रेनिंग दी और भारतीय बास्केटबॉल टीम को अजमेर सिंह और हनुमान सिंह जैसे ओलंपियन दिए।

सतपाल सिंह : जिन्होंने सुशील कुमार और योगेश्वर दत्त जैसे कुश्ती के धुरंधरों को विश्व चैंपियन बनाया!

By निशा डागर

कुश्ती के खेल में भारत का नाम रौशन करने वालों कि फ़ेहरिस्त 'महाबली' सतपाल सिंह का नाम भी शामिल होता है। सतपाल सिंह ने अपने करियर के दौरान 16 बार नेशनल चैंपियनशिप जीतीं और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीते। उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण, द्रोणाचार्य अवॉर्ड जैसे सम्मानों से भी नवाज़ा गया है।

जानिए भारत के खेल-गाँव के बारे में, जहाँ हर घर में मिलेंगें खिलाड़ी!

By निशा डागर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित पुरई गाँव भारत के खेल-गाँव के नाम से मशहूर है। इस गाँव में हर एक घर में आपको खिलाड़ी मिल जायेंगें। पिछले साल ही भारतीय खेल प्राधिकरण ने गाँव के 12 बच्चों को तैराकी के लिए चुना है। इन बच्चों को ओलिम्पिक के लिए तैयार किया जायेगा।

जब भारतीय महिला आइस हॉकी टीम की जीत पर रेफरी की आँखें भी हो गयी थी नम!

By निशा डागर

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम धीरे-धीरे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इस टीम के सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर के लद्दाख़ से ताल्लुक रखते हैं। 8वीं IHAI राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 16 जनवरी 2019 से 25 जनवरी, 2019 तक कारजू रिंक, लेह, जम्मू और कश्मीर, भारत में आयोजित होगी।