Powered by

Latest Stories

HomeTags List भारत

भारत

डॉ. राजा रमन्ना : वह वैज्ञानिक जिनकी सोच और साहस का नतीजा था पोखरण का 'परमाणु परीक्षण'!

By सुकांत सुमन

28 जनवरी, 1925 को कर्नाटक के तुमकुर में जन्में डॉ. राजा रमन्ना ने डॉ. होमी भाभा के संरक्षण में उनकी परंपरा को आगे बढाया। डॉ रमन्ना टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) जुड़े। 18 मई 1974 को, डॉ. रमन्ना ने भारत के पहले भूमिगत परमाणु बम विस्फोट को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कृष्णा सोबती : बंटवारे के दर्द से जूझती रही जिसकी रूह!

By निशा डागर

साल 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मशहूर हिंदी लेखिका, निबंधकार कृष्णा सोबती का जन्म 18 फरवरी 1925 को हुआ था। उनकी कुछ प्रमुख रचनाएँ हैं- ज़िंदगीनामा, यारों के यार, मित्रो मरजानी, सिक्का बदल गया, आदि। 25 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

दिल्ली सरकार का अहम फ़ैसला, अक्टूबर तक चलाई जाएँगी दिव्यांगों के अनुकूल 1,000 बसें!

By निशा डागर

दिल्ली सरकार ने राजधानी में दिव्यांग-अनुकूल बस चलवाने का फ़ैसला किया है। इस पहल के पायलट स्टडी के लिए फ़िलहाल 25 बस शुरू होंगी और ऐसी कुल 1, 000 बसें अक्टूबर के महीने तक पूरे शहर भर में दौड़ने लगेंगी। जब पूरी दुनिया में ट्विटर पर #ThingsDisabledPeopleKnow पर बात हो रही है तो यह बहुत ही अच्छा कदम है।

जानिए भारत के खेल-गाँव के बारे में, जहाँ हर घर में मिलेंगें खिलाड़ी!

By निशा डागर

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में स्थित पुरई गाँव भारत के खेल-गाँव के नाम से मशहूर है। इस गाँव में हर एक घर में आपको खिलाड़ी मिल जायेंगें। पिछले साल ही भारतीय खेल प्राधिकरण ने गाँव के 12 बच्चों को तैराकी के लिए चुना है। इन बच्चों को ओलिम्पिक के लिए तैयार किया जायेगा।

ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान: भारत रत्न पाने वाला गैर-हिंदुस्तानी, जिसकी हर सांस में भारत बसता था!

By निशा डागर

साल 1987 में ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान को भारत सरकार ने 'भारत रत्न' से नवाज़ा। उनका जन्म 6 फरवरी 1890 को पेशावर (अब पाकिस्तान में है) में हुआ। उन्हें 'सरहदी गाँधी,' 'बाचा ख़ान' और 'बादशाह ख़ान' के नाम से भी जाना जाता है। वे भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो गाँधी जी के साथ अहिंसा के मार्ग पर चले।

जब भारतीय महिला आइस हॉकी टीम की जीत पर रेफरी की आँखें भी हो गयी थी नम!

By निशा डागर

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम धीरे-धीरे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इस टीम के सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर के लद्दाख़ से ताल्लुक रखते हैं। 8वीं IHAI राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 16 जनवरी 2019 से 25 जनवरी, 2019 तक कारजू रिंक, लेह, जम्मू और कश्मीर, भारत में आयोजित होगी।

सैनिक पिता को श्रद्धांजलि : भारतीय सेना की कुछ असाधारण और अविश्वसनीय तस्वीरें!

By निशा डागर

एक ट्रेवल फोटोग्राफर और एक आर्मी अफ़सर के बेटे अर्जुन मेनन ने अपने पिता के सम्मान में भारतीय सेना पर आधारित एक फोटो-सीरीज़, 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी' बनाई है। उन्होंने अपनी तस्वीरों के माध्यम से आर्मी के अनछुए पहलुओं को आम नागरिकों के सामने रखा है।

फीयरलेस नादिया: 40 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वाली 'हंटरवाली' स्टंट क्वीन!

By निशा डागर

फीयरलेस नादिया को भारत की असली स्टंट क्वीन कहा जाता है। 8 जनवरी, 1908 को मैरी एन इवांस के रूप में नादिया का जन्म ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में हुआ। साल 1935 में नादिया को वाडिया मूवीटोन प्रोडक्शन हाउस ने 'हंटरवाली' फिल्म से सिनेमा के परदे पर उतारा।

रमाकांत आचरेकर : जिनके एक थप्पड़ ने बनाया दिया सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का 'मास्टर ब्लास्टर'!

By निशा डागर

भारतीय क्रिकेट कोच, रमाकांत आचरेकर का 2 जनवरी 2019 को निधन हो गया। मुंबई निवासी आचरेकर को ज्यादातर दादर के शिवाजी पार्क में युवा खिलाड़ियों को क्रिकेट सिखाने के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वे मुंबई क्रिकेट टीम के लिए चयनकर्ता भी रहे। लोग उन्हें सचिन तेंदुलकर के कोच के तौर पर भी जानते हैं।

टेलीविज़न के इतिहास की एक बेजोड़ कृति; कैसे बनी थी, श्याम बेनेगल की 'भारत एक खोज'!

By निशा डागर

श्याम बेनेगल हिन्दी फिल्मों के एक प्रसिद्ध निर्देशक हैं। 14 नवंबर 1934 को आंध्र-प्रदेश में जन्में श्याम बेनेगल ने फिल्मों के साथ-साथ टीवी धारावाहिक व डोक्युमेंटरी भी बनाई हैं। उनके द्वारा भारतीय इतिहास पर बना दूरदर्शन का धारावाहिक 'भारत एक खोज' नेहरु की किताब 'डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया' पर आधारित था।