दो भाइयों का कमाल, ‘Yacon’ की खेती से सिक्किम के 500 किसान हो रहे मालामाल

Yacon Business (1)

सिक्किम के दो भाई अभिमन्यु और अभिनन्दन ढकाल ने एक लुप्त होती फसल को बचाकर न सिर्फ अपने लिए एक अनोखा बिज़नेस खोजा, बल्कि 500 किसानों को आठ गुना मुनाफा कमाने का मौका भी दिया है।

साल 2016, सिक्किम ने देश के सबसे पहले ऑर्गेनिक राज्य होने का ख़िताब हासिल किया।  इसके साथ ही यहां के किसानों की जिम्मेदारी और चुनौतियाँ भी बढ़ गईं। यह बात तो तय थी कि ऑर्गेनिक होने के कारण यहां की फसलें औसतन महंगी होगी। इसलिए जरूरी था कि ऐसी फसल का चुनाव किया जाए जिसका किसानों को सही दाम मिल सके। 

इस बात को समझा सिक्किम में ही रहने वाले दो भाई अभिमन्यु और अभिनंदन ढकाल ने। उन्होंने कुछ ऐसी फसलों के बारे में लोगों को बताया जो न सिर्फ अनोखी हैं बल्कि सिर्फ सिक्किम में ही उगाई जा सकती हैं। उन्होंने करीब साल भर की रिसर्च के बाद याकॉन (Ground Apple), शिटाकी मशरूम के फायदों और इसे उगाने की तकनीक का पता भी लगा लिया।  

द बेटर इंडिया से बात करते हुए अभिमन्यु ने बताया, “यहां पर ज़्यादातर किसान पहले अदरक और हल्दी उगा रहे थे। इसे वे लम्बे-लम्बे समय तक लगाते थे। Yacon उसके वनस्पत 10 गुना ज़्यादा फल दे देता है। साथ ही यह एक सुपर फ़ूड है जो ब्लड शुगर को प्राकृतिक तरीके से नियंत्रित करता है।”

लेकिन किसानों को इसके प्रति जागरूक करना आसान काम नहीं था। शुरुआत में उन्होंने कुछ किसानों के साथ काम शुरू किया और उन्हें फसल का सही भाव देने का वादा भी किया।  

सिक्किम की एक मात्र याकॉन सिरप बनाने वाली कंपनी 

उन्होंने एक छोटी सी प्रोसेसिंग यूनिट में याकॉन का सिरप बनाना शुरू किया और इसे मिठास के एक प्राकृतिक विकल्प के रूप में पेश किया। इस तरह शुरू हुआ उनका ब्रांड- Earthier

समय के साथ, उन्होंने आसपास के कृषि केंद्रों और सोशल मीडिया के ज़रिए अपने प्रोडक्ट को लोकप्रिय बनाने का काम शुरू किया। उनकी इन्हीं कोशिशों से आज याकॉन का सिरप कई लोग नियमित रूप से खरीदने लगे हैं। आज Earthier  सिक्किम की एक मात्र याकॉन सिरप बनाने वाली कंपनी है। 

 जो 500 किसानों की मदद कर रही है। इतना ही नहीं यह सिरप सिक्किम से निकलकर भारत के अलावा दुनिया के 25 देशों तक भी पहुंच चुका है। 

अगर आप उनके Earthier ब्रांड और इस प्रोडक्ट के बारे में ज़्यादा जानना चाहते हैं उनकी वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।  

यह भी पढ़ें- इंजीनियर का आविष्कार! फल-सब्जियों को बिना फ्रिज़ के ताज़ा रखेगी यह छोटी सी पुड़िया

We at The Better India want to showcase everything that is working in this country. By using the power of constructive journalism, we want to change India – one story at a time. If you read us, like us and want this positive movement to grow, then do consider supporting us via the following buttons:

Let us know how you felt

  • love
  • like
  • inspired
  • support
  • appreciate
X