रंगों से पहचाने जाते हैं रंगीले भारत के ये शहर

1 . जोधपुर- ब्लू सिटी

जोधपुर में घरों को ठंडा रखने के लिए लोग इसे ब्लू कलर से पेंट करते हैं और आज यही इसकी पहचान बन गया है।

2.  जयपुर- पिंक सिटी

यहाँ के महलों और पुराने घरों में लगे गुलाबी धौलपुरी पत्थरों की वजह से यह कहलाता है पिंक सिटी ऑफ़ इंडिया।

3.  बीकानेर- रेड सिटी

यहां बसे लालगढ़ किले की वजह से भी इस शहर को लाल नगरी कहा जाता।

4.  नागपुर - ऑरेंज सिटी

यहां उगने वाले संतरे दुनियाभर में मशहूर हैं, इसलिए यह शहर कहलता है ऑरेंज सिटी।

5.  जैसलमेर- गोल्डन सिटी

यहां का रेगिस्तान और पीले पत्थरों से बनें महलों की वजह से यह शहर बना गोल्डन सिटी।

6.  कटक- सिल्वर सिटी

चांदी के नक्काशी काम के लिए मशहूर ओडिशा का यह शहर बना सिल्वर सिटी ऑफ़ इंडिया।

7.  कोलकाता- ब्लैक सिटी

ब्रिटिश हुकूमत ने यहां एक जेल बनवाई थी, जिसे ब्लैक होल नाम दिया गया था। माना जाता है कि यहीं से ब्लैक रंग बना शहर की पहचान।

8.  चंडीगढ़ - ग्रीन सिटी

अपने खूबसूरत गार्डन और हरियाली की वजह से शहर को ग्रीन सिटी का नाम मिला है।

9.  उदयपुर - वाइट सिटी

झील में सफेद संगमरमर से बने सिटी पैलेस की वजह से यह शहर वाइट शहर के नाम से जाना जाता है।

10.   झालावाड़- पर्पल सिटी

झालावाड़ के ज्यादातर घरों को पर्पल रंग से रंगा गया है, जो इसे बनाता है देश का पर्पल शहर।

रंगीले भारत के रंगीले त्यौहार होली की आप सभी को शुभकामनाएं!!!