Palm Tree
Palm Tree

तुलसी एक ऐसा पौधा है, जो हर किसी के घर में आपको दिख जाएगा।

लेकिन तेज़ गर्मी और धूप में यह पौधा अक्सर सूख जाता है।

Palm Tree
Palm Tree

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि तुलसी के पौधे को साल भर कैसे हरा भरा रखा जा सकता है।

Palm Tree
Palm Tree

वैसे तो इस पौधे को अच्छी धूप की ज़रूरत होती है, लेकिन इसकी मिट्टी में हमेशा नमी बनाए रखना भी ज़रूरी होता है।

Palm Tree
Palm Tree

देखभाल से जुड़ी कुछ और ज़रूरी टिप्स

Palm Tree
Palm Tree

– अगर आपके यहां तापमान 35 डिग्री से ज्यादा है, तो आपको अपने पौधों को थोड़ी छांव वाली जगह में रखना चाहिए। – तेज़ धूप से बचाने के लिए, आप इसे एक कपड़े से भी ढक सकते हैं। – अगर पौधा ज़मीन में लगा है, तो ज्यादा देखभाल की जरूरत  नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आपने गमले में पौधा लगाया है, तो इसे ऐसी जगह रखें, जहां उसे दूसरे पौधों की छांव मिलती रहे।

Palm Tree
Palm Tree

-इसकी मिट्टी में हमेशा नमी बनाए रखें। इसका मतलब यह नहीं की ज्यादा पानी दें और मिट्टी को कीचड़ बना दें। गमले में तीन इन्च तक मिट्टी सूखने के बाद ही पानी डालें।  

Palm Tree
Palm Tree

अगर तापमान 40 डिग्री से ज्यादा होता है, तो गर्मी में इसे दो बार पानी दे सकते हैं। मल्चिंग करके आप इसकी मिट्टी में नमी बनाए रख सकते हैं।   हर मौसम में पौधे की प्रूनिंग करना भी बहुत जरूरी है। इससे पौधे में नई डालियां निकलेंगी और पौधा घना बना रहेगा।

Palm Tree
Palm Tree

मंजरियां निकलने पर पौधे से इसे हटा दें। मंजरी पौधे के फूल और बीज होते हैं, जो पौधों का सारा पोषण ले लेते हैं। अगर आप इन्हें पौधे से अलग करेंगे, तो पौधे की पत्तियों को सही पोषण मिलेगा।   तुलसी के पौधों  को गर्मी में गोबर की गीली खाद दे सकते हैं।

Palm Tree
Palm Tree

तुलसी के पौधे में आमतौर पर कीड़े नहीं लगते, लेकिन अगर कीड़े लगते हैं, तो आप इसमें नीम के तेल का छिड़काव करते रहें।