Placeholder canvas

सिक्किम के 7 बजट फ्रेंडली होमस्टे, जहां बस रह जाना चाहेंगे आप

Homestays In Sikkim Budget Friendly Stays Where You Will Love To Stay

फार्म स्टे और कॉटेज से लेकर सुंदर होमस्टे तक, सिक्किम में छुट्टियां बिताने के लिए आपको हर तरह की जगह मिल सकती हैं, वह भी आपके बजट में।

थकान दूर करने, आराम करने और रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक लेने के लिए सिक्किम (homestay in Sikkim) से बेहतर जगह और क्या हो सकती है। प्राकृतिक सुंदरता से सराबोर इस पुर्वोत्तर राज्य की घुमावदार सड़कें और फूलों से ढकी घाटियां किसी स्वर्ग से कम नहीं लगती हैं।

सिक्किम में आप कई परंपराओं और सांस्कृतिक रिवाजों के साथ तिब्बती शैली के खाने का भी लुत्फ उठा सकते हैं। सिक्किम में वहां के स्थानीय लोगों के साथ मिलकर, वहां की संस्कृति व रिवाज़ों को नजदीक से देख सकते हैं और साथ ही राज्य के पारंपरिक भोजन का आनंद लेकर अपनी यात्रा को और अधिक यादगार बना सकते हैं।

हम आपको सिक्किम के कुछ बेहतरीन होमस्टे के बारे में बता रहे हैं, जहां आप रुककर अपनी छुट्टियों का मज़ा दोगुना कर सकते हैं।

1. ज़ुलुक स्नो लायन होमस्टे

Zuluk Snow Lion Homestay in Sikkim
Zuluk Snow Lion Homestay

यह हेरिटेज होमस्टे (homestay in Sikkim) काफी समय से पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र रहा है, क्योंकि यह सिल्क रूट के अंदर ट्रांसिट प्वाइंट पर बना हुआ है। यहां पहाड़ों के बीच एक अलग तरह के आनंद का एहसास होता है।

खासियत : यहां बने कॉटेज अद्भुत हैं। यहां पर रहनेवाले एक यात्री कहते हैं कि आंख खोलते ही आप खुद को मनमोहक नजारों के बीच पाते हैं। बेडरूम में हर तरह की बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह होमस्टे एक हेरिटेज साइट थी, इसलिए यहां लकड़ी की सुंदर सजावट के साथ एक रॉयल लुक देखने को मिलता है। यहां स्टैंडर्ड डबल रूम और डीलक्स डबल रूम दोनों उपलब्ध हैं।

क्या देखें: अन्य कई चीजों के साथ कुपुप झील, तुक्ला घाटी यहां का मुख्य आकर्षण है। लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर बसा, ज़ुलुक गांव भी घूमा जा सकता है। गाँव के घरों तक घुमावदार रास्तों का मजा लिया जा सकता है। माउंट कंचनजंगा पर सनराइज देखना भी एक बेहतरीन अुनभव देता है।

कीमत: स्टैंडर्ड डबल रूम के लिए रु. 1,946/Night; 2,162 रुपये (नाश्ता शामिल)

पता: R N Road, Zuluk snow lion, Zuluk, Sikkim – 737131

संपर्क: वेबसाइट

2. बरफंग रिट्रीट (homestay in Sikkim)

 Barfung Retreat
 Barfung Retreat

बरफंग रिट्रीट उन लोगों के लिए है, जो कुछ समय के लिए बाहरी दुनिया से अलग होना चाहते हैं और खुद से जुड़ना चाहते हैं।

खासियत: पुराने ज़माने की खूबसूरती को बनाए रखते हुए यह कॉटेज, आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। कमरे साफ हैं और बर्फीली पहाड़ियों के बीच यहां बैठना एक अद्भुत एहसास दिलाता है। यहां का मौसम ठंडा हो सकता है, लेकिन चिंता की बात नहीं। आपके लिए हीटर की सुविधा भी मौजूद है। 

एक्टिविटीज: होमस्टे में बने बगीचे का मज़ा लिया जा सकता है। पास के गाँव तक टहलना आपको तरोताज़ा कर सकता है। अच्छे मौसम में आप भरपूर आराम कर सकते हैं और खुद को प्रकृति के और करीब ले जा सकते हैं।

कीमत: एक स्टैंडर्ड डीलक्स कमरे के लिए Rs. 3,000/Night; 3,500 रुपये (नाश्ता शामिल)

पता: The Barfung Retreat, Ravangla, South Sikkim – 737139

संपर्क: 9734813101

3. आर्किड विला homestay in Sikkim

Orchid Villa homestay in Sikkim
Orchid Villa Homestay

यह होमस्टे, रिनचेनपोंग में स्थित है, जो पश्चिम सिक्किम में एक सुंदर जगह है। जंगलों से घिरे इस खूबसूरत होमस्टे से हिमालय के सुंदर नजारों का मजा लिया जा सकता है। यह शहर, कई ऐतिहासिक घटनाओं के लिए जाना जाता है, जिन्होंने भारत की विरासत में योगदान दिया। इस गाँव में बने होमस्टे के आस-पास खूबसूरत नजारों का भरपूर आनंद लिया जा सकता है।

खासियत: कमरे बड़े हैं, जहां से पहाड़ों का शानदार दृश्य देखा जा सकता है। वेस्टर्न स्टाइल के वॉशरूम बने हुए हैं। आस-पास ऐसी कई सारी चीजें हैं, जिसके कारण आप एक मिनट के लिए भी बोर नहीं होंगे। एक सुंदर बैठने की जगह बनी हुई है, जहां आप चाय के कप के साथ सुंदर नज़ारों का और रात में बारबेक्यू का मज़ा ले सकते हैं।

क्या देखें: रिनचेनपोंग मॉनेस्ट्री यहां का एक मुख्य आकर्षण है। यह सिक्किम के सबसे पुरानी मॉनेस्ट्रीज़ में से एक है। पॉइजन लेक तक टहलना सुकूनदायक हो सकता है। सिरिजंगा मंदिर के दर्शन कर सकते हैं और प्रकृति के और करीब जाने के लिए तेनजिंग हिलेरी पार्क में समय बिता सकते हैं।

कीमत: Rs. 2,409/night (नाश्ता शामिल)

पता: Kaluk – Rinchenpong Road Below PWD Office, Rinchenpong 737113 India

संपर्क: 8436105158

4. लिंबू होमस्टे

Limboo Homestay

ट्रेकिंग प्रेमी हों या फिर आराम करने के इच्छुक यात्री, या सिक्किम की संस्कृति और यहां के स्वादिष्ट व्यंजनों का मजा लेने के इच्छुक, यह होमस्टे (homestay in Sikkim) एक पर्फेक्ट जगह है।

खासियत: कमरे बड़े और हवादार हैं। इनमें हॉट शावर लगे हुए हैं। इसके साथ एक सुंदर बगीचा भी बनाया गया है, जहां आप शांति में योग-ध्यान कर सकते हैं। होमस्टे का ध्यान रखने वाला परिवार आपको स्थानीय संस्कृति से जोड़ने का पूरा प्रयास करता है। यहां के कमरे साफ और बहुत सस्ते हैं।

क्या करें: पहाड़ों की ताजी हवा में सांस लें और बागीचे में घूमें। यहां का म्युजियम मुख्य आकर्षण है, जहां आप कई किस्म के लोकल हैंडिक्राफ्ट देख सकते हैं। रात को बॉनफायर का मज़ा ले सकते हैं, जहां आप स्थानीय संस्कृति से लेकर विभिन्न खाने-पीने तक की चीज़ों के बारे में जान सकते हैं।

कीमत: Rs. 1,200/night (नाश्ता और रात का खाना शामिल)

पता: Yuksom West Sikkim, Opposite Yuksom Primary Health Center, 737113

संपर्क: 083481 67763

5. NotOnMap लुम शेरिंग ऑर्गेनिक फार्म

NotOnMap ‐ Lum Tshering Organic Farm

लुम शेरिंग ऑर्गेनिक फार्म पर एक अनोखे अनुभव का मज़ा ले सकते हैं। यह छोटी सी जगह, शहर की हलचल से दूर है। यह एंटीक तो है ही, साथ ही इसकी खूबसूरती एक नज़र में आंखों में बस जाती है। यहां के एक वीजिटर की मानें तो, यहां खाना बगीचे में उगने वाले सब्जियों से तैयार किया जाता है।

खासियत: होमस्टे टिकाऊ सामग्री का उपयोग करके बनाया गया है और इसका श्रेय स्थानीय लेप्चा समुदायों को दिया जाता है। इसमें डबल बेड और अटैच्ड बाथरूम के साथ दो कमरे हैं और यह घर नारंगी बागानों की ओर खुलता है।

क्या करें: लुम के प्राचीन गांव में पैदल यात्रा का मज़ा ले सकते हैं। यहां क्षेत्र के मूल निवासी लेप्चा जनजातियों से मिलने और बातचीत करने का अवसर मिल सकता है, साथ ही यहां संतरे के बागानों का मज़ा भी ले सकते हैं।

कीमत: Rs. 2,998/night (नाश्ता शामिल है)

पता: Lum Village, Mangan Subdivision Dzongu district, 737107

संपर्क करें: +91-8448445502

6. इनचैंटेड फॉरेस्ट सिक्किम (homestay in Sikkim)

Enchanted Forest Sikkim

18 एकड़ ज़मीन पर बना यह होमस्टे आपकी सिक्किम की यात्रा को यादगार बना देगा। यह फार्म अपने आप में एक तरह का इकोसिस्टम है, क्योंकि यहां जानवरों, पक्षियों, कीड़ों की कई तरह की प्रजातियां हैं, जो आपको देखने को मिलेंगी। इस होमस्टे के मालिक कहते हैं कि यहां रहकर आप “एक देहाती खेत” का आनंद और यहां काम करने का अनुभ ले सकते हैं।

खासियत: कॉटेज में आराम और मनोरंजन की सारी व्यवस्था मौजूद है। उनके रंगीन बेडस्प्रेड, खिड़कियां खेतों में खुलती हैं और नजारा एंटीक वाइब्स देता है। मेजबान आपको खेत घुमाते हैं और यहां तक कि यहां रहते हुए वह आपको थोड़ी सी जैविक खेती करने का मौका भी देते हैं।

क्या देखें: क्षेत्र में खेती के बारे में जानें; चारों ओर के खेतों में टहलें, जैविक खेती की पेचीदगियों के बारे में जानें; झरने के पास पिकनिक मनाएं; प्रकृति की सैर करें और क्षेत्र की वनस्पतियों के बारे में जानें।

कीमत: डुप्लेक्स रूम के लिए Rs. 4,000/night (नाश्ता शामिल है)

पता: Enchanted Forest Farm, Parbing Village, Ranka, Gangtok 737101

संपर्क: 6296018001

7. बॉन फार्महाउस

Bon Farmhouse

सिक्किम के केज़िंग गांव में बॉन फार्महाउस (homestay in Sikkim) है। यह उन लोगों के लिए एक बढ़िया जगह है, जो आराम के साथ उत्तरी राज्य का अनुभव चाहते हैं।

खासियत: आप फैमिली कॉटेज, फार्महाउस सुइट, लॉग हट या विला सुइट्स का विकल्प चुन सकते हैं। यहां आपको स्थानीय रूप से उगाई गई सब्जियों से तैयार स्वादिष्ट भोजन करने का पूरा मौका मिलेगा।

क्या देखें: केवजिंग गांव; क्यूजिंग मॉनेस्ट्री; बरफंग गांव का दौरा करें; मंगब्रू मॉनेस्ट्री के व्यूप्वाइंट पर सूर्यास्त का मजा ले सकते हैं। ट्रेकिंग में दिलचस्पी रखने वाले ट्रेकिंग के लिए समसिंग गांव जा सकते हैं। 

कीमत: Rs. 3,500/night (नाश्ता शामिल है)

पता: BON Farmhouse, P/O Kewzing Bazaar, Below Kewzing Monastery, Ravangla Subdivision, South Sikkim

संपर्क: 9735900165

मूल लेखः कृस्टल डिसूजा

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः पुडुचेरी के ये 12 होमस्टे लगा सकते हैं आपकी छुट्टियों में चार चांद

We at The Better India want to showcase everything that is working in this country. By using the power of constructive journalism, we want to change India – one story at a time. If you read us, like us and want this positive movement to grow, then do consider supporting us via the following buttons:

Let us know how you felt

  • love
  • like
  • inspired
  • support
  • appreciate
X