Powered by

Latest Stories

HomeTags List हरियाणा

हरियाणा

कप्तान हवा सिंह: भारत का वह चैंपियन बॉक्सर, जिसने हरियाणा को बॉक्सिंग सिखाई!

By निशा डागर

भारतीय सेना में कप्तान और बॉक्सर हवा सिंह का जन्म 16 दिसंबर 1937 को हरियाणा में भिवानी जिले के उमरवास गाँव में हुआ था। हवा सिंह ने साल 1961 से लेकर 1972 तक लगातार 11 बार नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीती। वे इकलौते भारतीय बॉक्सर हैं जिन्होंने एशियाई खेलों में बॉक्सिंग में दो स्वर्ण पदक जीते।

पुरुष-प्रधान सोच को चुनौती देती भारत की 'ढोल गर्ल', जहान गीत सिंह!

By निशा डागर

चंडीगढ़ में एक सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली 20 वर्षीय जहान गीत सिंह को भारत की 'ढोल गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। जहान की कहानी सबसे पहले यूके की मैगज़ीन 'टॉम टॉम' में आई थी। पिछले ही साल, चड़ीगढ़ के 'टेड एक्स' इवेंट में जहान ने परफॉर्म किया।

गुरुग्राम : प्रोग्रामर रह चुका यह किसान, बिना मिट्टी की खेती से अब हर महीने कमाता है रु. 50000!

By निशा डागर

हरियाणा के सैयदपुर गांव में एक किसान के परिवार में पैदा हुए, विपिन राव यादव आज हीड्रोपोनिक्स खेती कर हैं। यह खेती मिट्टी के बिना एक पॉलीहाउस में की जाती है। वीपिन ने हाइड्रोपोनिक्स और अन्य नई प्रौद्योगिकियों के बारे में सीखा जो खेती में चमत्कार कर सकते थी।

20 रूपये की यह अनोखी शीशी किसानों को लाखों कमाने में मदद कर रही है, जानिए कैसे!

By निशा डागर

राष्ट्रीय जैविक खेती केंद्र द्वारा तैयार किये गये वेस्ट डीकम्पोज़र से किसानों को बहुत फायदा मिल रहा है। इसकी मदद से किसान खेतों की उर्वरकता बढ़ा सकते हैं और साथ ही, इसे किचन आदि से निकलने वाले कचरे में मिलाकर जैविक खाद तैयार कर सकते हैं। वेस्ट डीकम्पोज़र की शीशी आपको मात्र 20 रूपये में मिल जाएगी।

गुरुग्राम: पिता ने किडनैपर्स का पीछा कर बचाया बेटी को, आरोपियों को भेजा जेल!

By निशा डागर

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दसवीं कक्षा की लड़की अपनी सहेली के घर से अपने पिता के साथ वापिस लौट रही थी। तभी दो लोगों ने उसे खींचकर कार में डाल लिया। लेकिन यहां पर इस लड़की ने पिता ने सूझ-बुझ से काम लिया और तुरंत अपनी बाइक पर कार का पीछा किया। उन्होंने अपनी बेटी को बचाया और शिकायत दर्ज करायी।

1971 युद्ध का वह सुरमा जिसे जिवित रहते हुए मिला था परमवीर चक्र!

By निशा डागर

मेजर होशियार सिंह दहिया का जन्म 5 मई, 1936 को सोनीपत, हरियाणा के एक गाँव सिसाना में हुआ था। साल 1957 में उन्होंने जाट रेजिमेंट में प्रवेश लिया और बाद में वे 3-ग्रेनेडियर्स में अफसर बन गए। साल 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में उनके अदम्य साहस और बहादुरी के लिए उन्हें परमवीर चक्र से नवाज़ा गया।

शादी में खाने की बर्बादी होते देख रात भर सो नहीं पाया यह शख़्स, शुरू की अनोखी पहल!

By निशा डागर

हरियाणा के सिरसा में वकील भुवन भास्कर खेमका ने साल 2010 में 'श्री राम भोजन बचाओ संस्था' की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य शादी-विवाह और अन्य किसी कार्यक्रम में बचे हुए खाने को बर्बाद न होने देकर जरुरतमंदों तक पहुंचना है। वे सभी लोगों को इस के प्रति जागरूक करना चाहते हैं।

मुसलमानों के रहबर-ए-आज़म और हिन्दुओं के दीनबंधु, जिनकी वजह से बने किसानों के हित में कानून!

By निशा डागर

मुस्लमानों के रहबर-ए-आज़म और हिन्दुओं के दीनबंधु सर छोटूराम का जन्म 24 नवम्बर 1881 में झज्जर के छोटे से गांव गढ़ी सांपला में बहुत ही साधारण किसान परिवार में हुआ। उन्होंने वकालत की डीग्री ली। ताउम्र उन्होंने किसानों और गरीबों के लिए काम किया। 9 जनवरी 1945 को उनका निधन हुआ।

इस सॉफ्टवेयर की मदद से गरीब बच्चों को वापिस स्कूल से जोड़ रही हैं कैप्टेन इंद्राणी सिंह!

By निशा डागर

कैप्टेन इंद्राणी सिंह ने साल 1996 में हरियाणा के गुडगांव में लिटरेसी इंडिया एनजीओ शुरू किया। लिटरेसी इंडिया का मुख्य केंद्र आज गुरुग्राम के बजघेड़ा गाँव में है। इस एनजीओ का उद्देश्य गरीब बच्चों की शिक्षा की दिशा में काम करना था। इसके लिए उन्होंने ज्ञानतंत्र डिजिटल दोस्त उद्भव सोफ्टवेयर बनवाया है।

कल्पना चावला : छोटी-सी मोंटो का तारों तक पहुँचने का सफ़र!

By निशा डागर

कल्पना चावला का जन्म 17 मार्च 1962 को हरियाणा के करनाल में हुआ था। अन्तरिक्ष में जाने वाली वे पहली भारतीय महिला थीं। 19 नवम्बर 1996 को उनकी पहली अन्तरिक्ष यात्रा शुरू हुई थी। 1 फरवरी 2003 को अपनी दूसरी अन्तरिक्ष यात्रा से लौटते वक़्त एक दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी थी।