Powered by

Latest Stories

HomeTags List स्कूल

स्कूल

गुजरात: प्रिंसिपल की इस अनोखी तरकीब से 2 किलो से 500 ग्राम हुआ स्कूल बैग का वजन!

By निशा डागर

गुजरात के अहमदाबाद में भागड सरकारी प्राथमिक स्कूल के 41-वर्षीय प्रिंसिपल आनंद कुमार खलस की एक अनोखी पहल से स्कूल बैग के वजन को काफ़ी कम किया जा सकता है। उन्होंने सभी विषयों के पाठ्यक्रम को सिर्फ़ 10 किताबों में व्यवस्थित किया है। एक ही किताब में सभी विषयों के सिलेबस को एक महीने के हिसाब से लगाया है।

गुरुग्राम: पिता ने किडनैपर्स का पीछा कर बचाया बेटी को, आरोपियों को भेजा जेल!

By निशा डागर

हरियाणा के गुरुग्राम में एक दसवीं कक्षा की लड़की अपनी सहेली के घर से अपने पिता के साथ वापिस लौट रही थी। तभी दो लोगों ने उसे खींचकर कार में डाल लिया। लेकिन यहां पर इस लड़की ने पिता ने सूझ-बुझ से काम लिया और तुरंत अपनी बाइक पर कार का पीछा किया। उन्होंने अपनी बेटी को बचाया और शिकायत दर्ज करायी।

इस सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल का दिन शुरू होता है शौचालय की सफाई से!

By निशा डागर

कर्नाटक के चामराजनगर जिले के होंगहल्ली गांव में सरकारी प्राथमिक स्कूल के हेडमास्टर बी महादेश्वर स्वामी का दिन साफ़- सफाई से शुरू होता है। स्कूल के शौचालय से लेकर कक्षाओं तक सफाई हेडमास्टर साहब खुद करते हैं। उनके प्रयासों से स्कूल में काफी बदलाव आया है।

महाराष्ट्र: भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़कर इस आइएएस अफ़सर ने किया निलंबित!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के पुणे जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरज मंधारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा फैसला लेकर पुरे देश में अधिकारियों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कई प्रशासनिक केन्द्रों का दौरा कर भ्रष्ट व अपनी ड्यूटी इमानदारी से न करने वाले अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया।

मुंबई: बस्ता टांगकर फिर से स्कूल पहुंचे 72 वर्षीय मुकुंद चारी, जानिए क्यों!

By निशा डागर

मुंबई के मुकुंद चारी ने 72 साल की उम्र में फिर एक बार स्कूल में दाखिला लिया है और कक्षा 7वीं से पढाई शुरू की है। मुंबई में ग्रांट रोड निवासी मुकुंद सिक्यॉरिटी गार्ड के रूप में रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने 1950 के दशक में मराठी मीडियम स्कूल से पढ़ाई की थी।

हर दिन 6 घंटे के लिए स्कूल में तब्दील हो जाता है देहरादून का यह पुलिस स्टेशन, जानिए क्यों!

By निशा डागर

देहरादून का प्रेम नगर पुलिस स्टेशन सुबह के 9:30 बजे से लेकर दिन के 3:30 बजे तक यह स्टेशन स्कूल के रूप में भी कार्य करता है। नंदा की चौक स्लम से गरीब बच्चे यहां पढ़ने के लिए आते हैं। इन बच्चों को आसरा ट्रस्ट एनजीओ के सदस्यों द्वारा पढ़ाया जाता है।

मुंबई: 5 साल की लम्बी लड़ाई के बाद प्रिंसिपल ने दिलवाई यौन उत्पीड़न के दोषी शिक्षक को सजा!

By निशा डागर

मुंबई की एक स्कूल प्रिंसिपल ने पांच साल के लम्बे संघर्ष के बाद आखिरकार उस शिक्षक को सजा दिलवाई जो स्कूल में लड़कियों का यौन उत्पीड़न करता था। साल 2013 में शुरू हुआ संघर्ष 13 अगस्त, 2018 को खत्म हुआ। जब शिक्षक को दोषी करार दिया गया।

कभी एक हॉल में चलाये जा रहे इस स्कूल को गुजरात के इस आईपीएस अफ़सर ने तिमंजिली ईमारत में बदल दिया!

By निशा डागर

वडोदरा के विश्वामित्री के कवि दयाराम प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे सैंकड़ों गरीब बच्चों को अब प्राइवेट स्कूल के जैसे ही सुविधाएँ मिल रही हैं। यह स्कूल वड़ोदरा नगर निगम द्वारा चलाया जाता है। यह संभव हुआ आईपीएस जी. एस मालिक के प्रयासों से।

मुंबई आकर भीख मांगने और गजरे बेचने को मजबूर किसानो के बच्चो को देश का पहला सिग्नल स्कूल दिखा रहा है जीने की नई राह !

By मानबी कटोच

अब देश के पहले सिग्नल स्कूल के खुल जाने से मोहन जैसे कई किसानो के बच्चो को अपने भविष्य को सुधारने का मौका मिल रहा है, जो मुंबई की सडको पर रहने को मजबूर है