मुंबई की रहने वाली ऑडियोलॉजिस्ट और स्पीच थेरेपिस्ट, देवांगी दलाल ने साल 2004 में, ईएनटी सर्जन, डॉ. जयंत गाँधी के साथ मिलकर 'जोश फाउंडेशन' की शुरुआत की। जिसके जरिए, वे 1300 से ज्यादा जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त में 'डिजिटल हियरिंग एड' उपलब्ध करा चुके हैं।
चूंकि इनमें से ज्यादातर बच्चे गरीब परिवार से आते हैं, इसलिए उनके परिवार में इन दिनों खाने-पीने की भी दिक्कत हो रही है। वह उन्हें मुफ्त राशन भी उपलब्ध करा रहे हैं।
किसानों की समस्या को जड़ से मिटाने के लिए देश में आज उन्हें जैविक खेती की ओर मोड़ा जा रहा है, जिसमें किसी भी रसायन का प्रयोग न हो। पर यह समस्या तब तक हल नहीं हो सकती जब तक किसान विदेशी बीज अथवा कृतृम बीजों का इस्तेमाल करता रहेगा।
8 फरवरी 2019 को उत्तर-कश्मीर के बांदीपुर जिले में भारतीय सेना ने एक गर्भवती महिला को भारी बर्फ़बारी के बीच उसे अस्पताल पहुँचाया। वे उसे ढाई किलोमीटर तक स्ट्रेचर पर उठाकर लेकर गये और वहाँ से उसे अस्पताल पहुँचाया गया। यहाँ महिला ने जुड़वाँ बच्चियों को जन्म दिया।
'जलाराम पाणपोई राम रोटी' इस पहल के जरिये आज महाराष्ट्र में विदर्भा जिले के अमरावती शहर में स्थित इर्विन सरकारी अस्पताल के गरीब और जरुरतमन्द मरीजों को हर रोज तीन वक़्त मुफ्त खाना दिया जाता है। इस अभियान की शुरुआत लगभग 17 साल पहले किसंचजी ने की थी। अब इसे रूपम सिंह सूर्यवंशी संभाल रहे हैं।
कर्नाटक के मैसूर निवासी डॉक्टर प्रभुलिंगास्वामी संगनालमाथ कुछ समय पहले पेरिस से बंगलुरु की एयर फ्रांस फ्लाइट में सफ़र कर रहे थे। तभी अचानक फ्लाइट में एक यूरोपियन सहयात्री बेहोश हो गया। ऐसे में डॉक्टर ने तुरंत उसकी जान बचाई। डॉक्टर प्रभुलिंगास्वामी की समय रहते मदद के लिए एयरलाइन ने उनका धन्यवाद किया।