केरल के रहने वाले जिबिन मधु ने 1 साल, 4 महीने और 17 दिनों में 10 भारतीय राज्यों और नेपाल और म्यांमार को कवर करते हुए अपनी यात्रा पूरी की। अपनी इस ट्रिप का खर्चा निकालने के लिए उन्होंने अपनाया एक अनोखा तरीका।
मिलिए एक ऐसे कपल से, जिन्होंने शादी के बाद घर बसाने की बजाय घर ही छोड़ दिया। जी हाँ! रुचिका शंकर और अभिमन्यु शास्त्री, शादी के बाद पिछले छह सालों से मात्र दो बैग्स लिए दुनिया घूम रहे हैं।
इंदौर की रहने वाली साक्षी बालदे ने महिलाओं को दुनिया की सैर कराने के लिए ‘लेट हर ट्रैवल’ की शुरुआत नवंबर 2018 में महज 5000 रुपए से की थी। आज उनका सलाना टर्न ओवर करीब 25 लाख रुपए है। पढ़िए यह प्रेरक कहानी।
योगी और सुषी के नाम से मशहूर दिल्ली के योगेश्वर और सुषमा भल्ला को यात्रा का इतना शौक है कि वे 70 की उम्र में भी अपनी बुलेट से लम्बी-लम्बी यात्राएं करते रहते हैं।
दिल्ली के व्यवसायी तरुण बंसल ने अपनी पत्नी सुनैना और दो बेटियों के साथ, छह महीने में 26 हजार किलोमीटर की road Trip की। इस दौरान, वे 15 राज्यों के 300 गावों में घूमे और देश के 500 से अधिक मंदिरों के इतिहास के बारे में जाना।
त्रिशूर, केरल के एक दंपति, हरीकृष्णन जे और लक्ष्मी कृष्णा ने साल 2019 में, अपनी नौकरी छोड़ कर देश-दुनिया की यात्रा करने का फैसला किया और अपना यूट्यूब चैनल 'टिनपिन स्टोरीज' शुरू किया। फिलहाल, वे अपनी कार से ही देश के सात राज्यों की यात्रा कर चुके हैं।
मारिया ने 'मेक ईट हैप्पन' को हॉबी ट्रैवल क्लब के रूप में शुरू किया था। इसे शुरू करने के पीछे उनका उद्देश्य छुट्टियों के प्रति लोगों का नज़रिया बदलना था।