Powered by

Latest Stories

HomeTags List history of food

history of food

एक चम्मच इतिहास 'दही वड़ा' का!

मुगलों और उनकी लाइफस्टाइल ने हमारे खान-पान पर गहरा असर छोड़ा। ऐसा माना जाता है कि 18वीं शताब्दी में मुगल खानसामों ने पाचन में सुधार के लिए दही, जड़ी-बूटियों और मसालों का इस्तेमाल करके मुगल रसोई में दही वड़े को तैयार किया था। लेकिन कहानियां और भी हैं.. आइए जानते हैं इस चटपटे व्यंजन का खट्टा-मीठा इतिहास।

एक चम्मच इतिहास 'आलू' का!

खाद्य इतिहासकार रेबेका अर्ल कहती हैं, "आलू दुनिया भर में होता है और सभी लोग इसे अपना समझते हैं।" वह इसे दुनिया का 'सबसे सफल प्रवासी' मानती हैं। आलू की कहानी किसी एक देश या भौगोलिक क्षेत्र की नहीं है। इसकी कहानी बताती है कि पिछली कुछ पीढ़ियों में इंसान ने ज़मीन और खाने के साथ अपना रिश्ता कैसे बदला है।

एक चम्मच इतिहास 'गुजिया' का!

चाँद जैसी दिखती है वह, टेस्ट है उसका लाजवाब! होली की है शान, बोलो क्या है उसका नाम? जी हाँ, हम बात कर रहे हैं मिठास से भरी गुजिया की! इसे करंजी बुलाएं या घुघरा, गरिजालू कहें या पेड़किया.. अलग-अलग नामों वाली इस गुजिया के बिना रंगों वाली होली भी फ़ीकी हो जाती है। लेकिन क्या इसकी कहानी पता है आपको? कैसे एक मिठाई बन गई होली की शान!

एक चम्मच इतिहास 'दाल मखनी' का!

वैसे तो दाल की कई वैराइटीज़ काफ़ी फेमस हैं, लेकिन जब बात दाल मखनी की आती है तो मुंह में पानी आना तो लाज़मी है। काली दाल और राजमा में क्रीमी मक्खन का स्वाद किसी के भी दिल में तुरंत जगह बना ले। चावल हो या तंदूरी रोटी, हर चीज़ के साथ इसकी जोड़ी हिट है! लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह स्वाद आख़िर आया कहां से?