इस साल 13 सितंबर से पुरे देश भर में गणपति महोत्सव शुरू होगा। ऐसे में इस बार बहुत से लोगों ने और मंडलों ने पर्यावरण अनुकूल गणपति मनाने का फैसला किया है। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, वडोदरा, सब जगह इको-फ्रेंडली गणपति का माहौल है।
वडोदरा के विश्वामित्री के कवि दयाराम प्राइमरी स्कूल में पढ़ रहे सैंकड़ों गरीब बच्चों को अब प्राइवेट स्कूल के जैसे ही सुविधाएँ मिल रही हैं। यह स्कूल वड़ोदरा नगर निगम द्वारा चलाया जाता है। यह संभव हुआ आईपीएस जी. एस मालिक के प्रयासों से।
गुजरात में वडोदरा के छोटा उदेपुर जिले के वन विभाग ने बीज से छोटे पौधे उगाने के लिए प्लास्टिक बैग छोड़ नारियल के खोल (शैल) का इस्तेमाल करना शुरू किया है। इस पहल का उद्देशय प्लास्टिक के इस्तेमाल को खत्म करना और शहर से इकट्ठा होने वाले कचरे का प्रबंधन करना है।