कोल्हापुर, महाराष्ट्र के रहने वाले इंजीनियर सिद्धार्थ भाटवडेकर ने अपनी 23 साल पुरानी वॉशिंग मशीन को कबाड़ में देने की बजाय, इसे खुद अपसायकल करके इससे दो कंपोस्टिंग बिन बनाई हैं। वह अब तक कई #DIY प्रोजेक्ट्स करके कुत्ते के रहने के लिए कैनल, 'बर्ड बाथ’ ‘फीडर' जैसी कई चीजें बना चुके हैं।
गर्मियों के मौसम में आप अपने घर की छत या बालकनी में उगा सकते हैं, लौकी, पेठा, तोरई, करेला, टिंडा जैसी बेल वाली सब्जियां। इसके साथ, भिंडी, टमाटर, चौलाई साग आदि उगा सकते हैं।
बेंगलुरु के रहने वाले पृथ्वी ने अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाया है। अब वह न सिर्फ उनका बिजली बिल ज़ीरो हो गया है, बल्कि उल्टा वह सरकार को बिजली बेच रहे हैं।
केरल के वायनाड में रहने वाले सफल किसान, सी. वी. वर्गीज आपको बताएँगे, वर्टीकल मेश विधि में सूखी पत्तियों की मदद से, कम जगह में भी सब्जियां उगाना कितना आसान है।
मेरठ के एक 24 वर्षीय छात्र, करण गोयल ने, अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर, सिर्फ 2500 रूपये में एक ऐसा उपकरण तैयार किया है, जो लगभग 150 लीटर दूध बचाने में मदद करता है।
लॉकडाउन के दौरान गोवा के रहने वाले साईराज ढोंड ने ‘Wakao Foods' नामक स्टार्टअप शुरु किया, जिसके कटहल से बनाये रेडी टू ईट व्यंजन आपको बिलकुल चिकन जैसे लगेंगे।
चंडीगढ़ के एग्री-टेक स्टार्टअप ‘Harvesting’ के फाउंडर और CEO, रुचित गर्ग के ट्विटर हैंडल ‘Harvesting Farmer Network’ के द्वारा करोना महामारी के दौरान, भारत के 23 लाख किसानों को 168 करोड़ रूपये से ज्यादा लागत की फसल की उपज बेचने में मदद मिली।
कश्मीर से अरुणाचल प्रदेश तक 69 पुल बनाने वाली, भारत की प्रथम महिला सिविल इंजीनियर शकुंतला ए भगत ने पुल निर्माण के अनुसंधान और विकास में बड़ी भूमिका निभाई है। उन्होंने पति अनिरुद्ध एस भगत के साथ मिलकर इस क्षेत्र में पहली बार ‘टोटल सिस्टम’ पद्धति विकसित की।