Powered by

Latest Stories

Homeअग्रणी

अग्रणी

नानी पालकीवाला : वह वकील, जिनकी वजह से आज आपकी बुनियादी ज़रूरते हैं आपके 'मौलिक अधिकार'!

By निशा डागर

नानाभोय 'नानी' अर्देशिर पालकीवाला एक भारतीय जूरिस्ट थे, जिन्होंने संविधान में नागरिकों के मौलिक अधिकारों के महत्व के बारे में हमेशा चर्चा की। उनका जन्म 16 जनवरी, 1920 को बॉम्बे (अब मुंबई) में एक पारसी परिवार में हुआ था। वे अमेरिका में भारतीय राजदूत के पद पर भी रहे।

कृष्णा सोबती : बंटवारे के दर्द से जूझती रही जिसकी रूह!

By निशा डागर

साल 2017 में ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित मशहूर हिंदी लेखिका, निबंधकार कृष्णा सोबती का जन्म 18 फरवरी 1925 को हुआ था। उनकी कुछ प्रमुख रचनाएँ हैं- ज़िंदगीनामा, यारों के यार, मित्रो मरजानी, सिक्का बदल गया, आदि। 25 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

गुजरात के इस गाँव में हो रही है 'सोलर' खेती, न डीज़ल का खर्च और न ही सूखा पड़ने का डर!

By निशा डागर

साल 2016 में गुजरात के खेड़ा जिले में स्थित ढूंडी गाँव में विश्व की पहली 'सौर सिंचाई सहकारी समिति'- ढूंडी सौर ऊर्जा उत्पादक सहकारी मंडली का गठन किया गया है।

मणिपुर के जिला कलेक्टर की मदद से बदली मिज़ोरम के एक गरीब बच्चे की ज़िंदगी!

By निशा डागर

मणिपुर के तामेंगोंग जिले के जिला कलेक्टर आर्मस्ट्रांग पामे ने हाल ही में मिज़ोरम के एक 11 वर्षीय लड़के की क्लेफ्ट-सर्जरी करवाई है और उसका पूरा खर्चा उन्होंने सस्वयं उठाया है। इससे पहले उन्होंने मणिपुर, नागालैंड और असम को जोड़ने वाले 100 किलोमीटर के रोड का भी निर्माण करवाया था।

ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान: भारत रत्न पाने वाला गैर-हिंदुस्तानी, जिसकी हर सांस में भारत बसता था!

By निशा डागर

साल 1987 में ख़ान अब्दुल ग़फ़्फ़ार ख़ान को भारत सरकार ने 'भारत रत्न' से नवाज़ा। उनका जन्म 6 फरवरी 1890 को पेशावर (अब पाकिस्तान में है) में हुआ। उन्हें 'सरहदी गाँधी,' 'बाचा ख़ान' और 'बादशाह ख़ान' के नाम से भी जाना जाता है। वे भी एक स्वतंत्रता सेनानी थे जो गाँधी जी के साथ अहिंसा के मार्ग पर चले।

पचास : साइकिल : प्रेम : शराब : कविता

By मनीष गुप्ता

पचपन-साठ के आसपास विधवा/ विदुर हुए लोगों की शादी आज 2019 में भी दुर्लभ है. अब जब बच्चों का घर बस चुका है, या बसने वाला है अकेले माँ या बाप की शादी की बात एक पाप की तरह लगती है. माँ के लिए रोया जाता है कि हाय कैसे रहेगी अब बेचारी लेकिन उनका भी नया घर बसे यह नहीं सोचा जाता.

महाराष्ट्र : 'पेयर रो सिस्टम' से खेती कर, सालाना 60 लाख रूपये कमा रहा है यह किसान!

By निशा डागर

महाराष्ट्र में पुणे के बारामती से ताल्लुक रखने वाले कपिल जाचक एक सफल आधुनिक किसान है। वे आधुनिक तरीके से केले की खेती कर अच्छा-खासा मुनाफ़ा कमा रहे हैं। साथ ही, वे अन्य किसानों के लिए केले की खेती के सलाहकार भी हैं। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ मिलकर एग्रो-टूरिज्म की पहल भी की है।

जब भारतीय महिला आइस हॉकी टीम की जीत पर रेफरी की आँखें भी हो गयी थी नम!

By निशा डागर

भारतीय महिला आइस हॉकी टीम धीरे-धीरे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इस टीम के सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर के लद्दाख़ से ताल्लुक रखते हैं। 8वीं IHAI राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 16 जनवरी 2019 से 25 जनवरी, 2019 तक कारजू रिंक, लेह, जम्मू और कश्मीर, भारत में आयोजित होगी।

सैनिक पिता को श्रद्धांजलि : भारतीय सेना की कुछ असाधारण और अविश्वसनीय तस्वीरें!

By निशा डागर

एक ट्रेवल फोटोग्राफर और एक आर्मी अफ़सर के बेटे अर्जुन मेनन ने अपने पिता के सम्मान में भारतीय सेना पर आधारित एक फोटो-सीरीज़, 'द एक्स्ट्राऑर्डिनरी' बनाई है। उन्होंने अपनी तस्वीरों के माध्यम से आर्मी के अनछुए पहलुओं को आम नागरिकों के सामने रखा है।

पुणे : इन छह छात्रों ने मिलकर बनाया है देश का पहला ट्रैफिक कंट्रोलिंग रोबोट!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के पुणे शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही ट्रैफिक की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने ट्रैफिक पुलिस की मदद के लिए एक रोबोट, 'रोडीओ' लॉन्च करने का फैसला किया है। यह रोबोट एक ट्रैफिक पुलिस अफ़सर के जैसे ही काम करेगा। इसे स्कूल में पढ़ रहे छह बच्चों ने मिलकर बनाया है।