Powered by

Latest Stories

HomeTags List महाराष्ट्र

महाराष्ट्र

शतरंज की वह महिला खिलाड़ी, जिसने पुरुषों को चेस में हराकर बनाई महिलाओं की जगह!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के मुंबई से ताल्लुक रखने वाली रोहिणी खादिलकर का नाम शतरंज की दुनिया का वह नाम है जो चेस खिलाडियों के लिए और खासकर कि लडकियों के लिए एक प्रेरणा है। मात्र 13 साल की उम्र में राष्ट्रीय महिला चेस चैंपियन बनने वाली रोहिणी को वुमन इंटरनेशनल मास्टर होने का भी ख़िताब प्राप्त है। 

महाराष्ट्र: भ्रष्ट अधिकारियों को रंगे हाथ पकड़कर इस आइएएस अफ़सर ने किया निलंबित!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के पुणे जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सूरज मंधारे ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक कड़ा फैसला लेकर पुरे देश में अधिकारियों के लिए एक उदाहरण स्थापित किया है। उन्होंने कई प्रशासनिक केन्द्रों का दौरा कर भ्रष्ट व अपनी ड्यूटी इमानदारी से न करने वाले अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया।

महाराष्ट्र सरकार: क्रिमिनल रिकॉर्ड वाले ऑटो व टैक्सी चालकों को नहीं दिया जायेगा परमिट!

By निशा डागर

महाराष्ट्र सरकार ने नए नियमों की घोषणा की है कि सभी ऑटो और टैक्सी चालकों को नए परमिट जारी किये जायेंगें। नए परमिट के लिए चालकों को क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से वैध लाइसेंस और बैज प्राप्त करना होगा और उन्हें स्थानीय पुलिस स्टेशन से चरित्र प्रमाण पत्र भी लाना होगा। 

जंगलों में 3 दिन की दौड़-भाग के बाद इस साहसी महिला एसपी ने पकड़ा खतरनाक सीरियल किलर को!

By निशा डागर

मध्य प्रदेश में 33 से भी अधिक ट्रक चालकों की हत्या करने वाले सीरियल किलर आदेश खमरा को हाल ही में एसपी बिट्टू शर्मा ने उत्तर-प्रदेश के सुल्तानपुर के जंगलों से पकड़ा है। अपनी गिरफ्तारी पर खमरा ने अपने सभी अपराध क़बूले हैं। आदेश खमरा शायद कुख्यात अपराधी अशोक खमरा से प्रभावित था।

मुंबई में इस गणेशोत्सव पर 'दानपेटी' में पैसे नहीं बल्कि 'ज्ञानपेटी' में किताबे डाले!

By निशा डागर

इस गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के मुंबई में एक एनजीओ 'परिवर्तन' ने शहर भर में गणेश पंडालों में दानपेटी की जगह 'ज्ञानपेटियाँ' रखी हैं। जिसमें वे लोगों को पैसों की बजाय पुरानी किताबें, कॉपी, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी सामान दान करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। 

7 साल की उम्र में स्केटिंग में जीते हैं 30 से भी ज्यादा मेडल, गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है नाम!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहने वाले एक कॉलेज लेक्चरर सुभाष यशवंतराव कामदी के 7 साल के बेटे ध्रुव शिशिर कामदी ने स्केटिंग में अब तक 23 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। उसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल है।

इस गाँव के लोग एक ही पंडाल में मना रहें हैं गणेशोत्सव और मुहर्रम, देना चाहते हैं शांति का संदेश!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के यवतमाल ज़िले के विदुल गांव में इस बार गणेश चतुर्थी और मुहर्रम एक ही छत के नीचे साथ में मनाये जायेंगें। पिछले कुछ सालों में यवतमाल ज़िले में इन दोनों त्योहारों के एक साथ पड़ने पर साम्प्रयदायिक तनाव पैदा हो जाता था। 

महाराष्ट्र के इस पर्यटन स्थल पर अब आप पानी में डूबे मंदिरों के भी कर पाएंगे दर्शन!

By निशा डागर

महारष्ट्र के पुणे में सरकार ने उज्जैनी/उज्जनी बांध के आस-पास की विरासत को एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के रूप में तब्दील करने का निर्णय लिया है। पिछले हफ्ते, राज्य पर्यटन विभाग के आदेश पर, सिंचाई विभाग ने इस उद्देश्य के लिए पुणे से लगभग 80 किमी दूर इंदापुर के पास उज्जनी के तट पर 10 एकड़ जमीन देने का फैसला किया है। 

गणेश विसर्जन के बाद टूटी हुई मूर्तियों को इकट्ठा कर विसर्जित कर रहें हैं मुंबई के चीनू क्वात्रा

By निशा डागर

मुंबई के एक एनजीओ 'आरणा फाउंडेशन' ने एक मुहीम चलाई है। जिसके जरिये वे स्वयंसेवकों की मदद से मुंबई में बीच पर विसर्जन के मूर्ति के टुकड़ों को इकट्ठा करते हैं। एक हजार से भी ज्यादा स्वयंसेवको ने समुद्र तटों को साफ करने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता चिनु क्वात्रा के इस एनजीओ के साथ हाथ मिलाया।

पुणे का यह गणेश मंडल बना इंसानियत की मिसाल; गणेशोत्सव मनाने के पैसों से किया अनाथ युवक का इलाज!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के पुणे के नवशक्ति मित्र मंडल ने गणेश-चतुर्थी के महोत्सव के लिए जुटाया हुआ पैसा एक 22 साल के अनाथ लड़के के इलाज़ के लिए दान कर दिया है। इस बार मंडल ने तय किया है कि पिछले साल की तुलना में वे केवल 20% ही उत्सव पर खर्च करेंगें और बाकी, अस्पताल में लड़के के इलाज़ के लिए देंगें।