भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और पत्रकार, विजय सिंह 'पथिक' का जन्म उत्तर-प्रदेश के बुलंदशहर जिले में गुठावली कलाँ नामक गाँव में साल 1882 में 27 फरवरी को हुआ था। उन्होंने राजस्थान के लोगों में जनक्रांति लाकर, इसे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम से जोड़ा। साल 1954 में उनका निधन हुआ।
केवल 20 वर्षीय राजस्थान के किसान नारायण लाल धाकड़ बी. ए तृतीय वर्ष के छात्र हैं! युट्यूब पर उनके चैनल 'आदर्श किसान सेंटर' के 3 लाख से भी ज़्यादा सब्सक्राइबर हैं, जहाँ वे अपने नए आविष्कारों की जानकारी देते हैं!
28 जनवरी, 1925 को कर्नाटक के तुमकुर में जन्में डॉ. राजा रमन्ना ने डॉ. होमी भाभा के संरक्षण में उनकी परंपरा को आगे बढाया। डॉ रमन्ना टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) जुड़े। 18 मई 1974 को, डॉ. रमन्ना ने भारत के पहले भूमिगत परमाणु बम विस्फोट को अंजाम देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
राजस्थान में सीकर जिले के गिरधारीपुरा गाँव के निवासी श्रवण कुमार बाज्या को हाल ही में नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन- इंडिया द्वारा सम्मानित किया है। उन्हें यह सम्मान उनके द्वारा बनाई गयी एक मशीन 'अनियन हार्वेस्टर' के लिए मिला है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सुनील अरोड़ा को मुख्य इलेक्शन कमिश्नर नियुक्त किया है। बताया जा रहा है कि सुनील अरोड़ा अगले महीने यानी कि 2 दिसंबर से कार्यभार संभालेंगें। उनसे पहले इस पद को ओपी रावत संभाल रहे थे।
राजस्थान के सीकर जिले से ताल्लुक रखने वाले जगदीश प्रसाद पारीक साल 1970 से खेती कर रहे हैं। पारम्परिक खेती के अलावा वे अपने दो हेक्टेयर खेत में अनार, निम्बू, वुड एप्पल, और गुलाब के साथ-साथ फूलगोभी भी उगाते हैं। उनकी गोभी की खेती के लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में शामिल किया गया है।
राजस्थान के अलवर से ताल्लुक रखने वाले 45 वर्षीय विजेंद्र सिंह राठौर 2013 में हुई उत्तराखंड तबाही के दौरान अपनी पत्नी से बिछुड़ हो गये थे। पर उन्होंने हार नहीं मानी और लगभग डेढ़ साल बाद अपनी पत्नी को ढूंढ लिया। अब फिल्म-निर्माता सिद्दार्थ राय कपूर उनकी कहानी पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के एक छोटे से गांव सावनिया से ताल्लुक रखने वाले 45 वर्षीय किसान मणिलाल राणा ने अपने गांव में 35 दिनों के अंदर लगभग 780 शौचालय बनवाये हैं। जिसके चलते मणिलाल स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अपने गांव के स्वच्छगृही बन गए हैं।
राजस्थान के भरतपुर शहर में भारतीय विरासत होटल एसोसिएशन (आईएचएचए) में दक्षिण पश्चिमी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल चेरीश मैथसन ने 'बैटलफील्ड/युद्धक्षेत्र पर्यटन' पर एक सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में "युद्धक्षेत्र पर्यटन" विकसित करने की क्षमता है।