Powered by

Latest Stories

Homeखेल

खेल

बिना पंखे और बिना दीवारों के इस टिन की छत के तले मिला प्रशिक्षण; आज देश के लिए जीते हैं गोल्ड!

By निशा डागर

एशियाई खेलों में 16 वर्षीय सौरभ चौधरी ने एयर पिस्तौल (10 मीटर) में गोल्ड मेडल जीता है। उनकी जीत ने उत्तर-प्रदेश के बाघपत ज़िले के बिनौली में वीर शाहमल राइफल क्लब की अनोखी कहानी से आज सबको रूबरू करवाया है। यहीं पर साल 2015 में 13 वर्षीय सौरभ ने ट्रेनिंग ली थी। सौरभ एक गन्ना किसान के बेटे हैं।

उषा रानी: फूल बाँधने से लेकर एशियाई खेलों में भारत के लिए रजत पदक जीतने तक का सफ़र!

By निशा डागर

हाल ही में, एशियाई खेल 2018 के कबड्डी प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ी उषा रानी ने सिल्वर मेडल जीता है। उषा कर्नाटक के दोड्डाबल्लापुर पुलिस स्टेशन में कॉन्सटेबल हैं और साथ ही भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य भी हैं। उन्होंने जीवन में इस मुकाम तक पहुंचने के लिए बहुत संघर्ष किया है।

भगवान सिंह ने रोइंग में जीता ब्रॉन्ज़ मेडल; कभी मजबूरी में पढ़ाई छोड़कर की थी सेना में नौकरी!

By निशा डागर

अक्सर हमें खेलों के इतिहास में खिलाडियों के संघर्ष की ऐसी सच्ची कहानियां सुनने को मिलती हैं जो सबके दिलों को छु जाती हैं। ऐसी ही संघर्ष भरी कहानी है भारतीय सेना के रोवर (नाव खेने वाला) भगवान सिंह की। मोगा से लेकर एशियाई खेल 2018 तक की उनकी कहानी प्रेरणास्पद है।

दिव्या काकरान का संघर्ष : माँ घर पर लंगोट सीलती और पिता जगह-जगह होने वाले दंगलों में बेचते!

By निशा डागर

जब से एशियाई खेल 2018 शुरू हुए हैं भारत हर दिन कुश्ती में मेडल जीत रहा है। मंगलवार को दिव्या काकराण ने इंडोनेसिया में 68 किलोग्राम केटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। मैच में उनकी प्रतिद्विंदी चीनी ताइपे की चेन वेनलिंग थीं। जिन्हें उन्होंने बहुत ही शानदार तरीके से काबू कर मात्र डेढ़ मिनट में मैच खत्म कर दिया। 

तबेले में रहने से लेकर भारत के लिए मेडल जीतने का सफर, खुशबीर कौर एक प्रेरणा हैं!

By निशा डागर

25 साल की खुशबीर कौर ने साल 2014 में साउथ कोरिया में हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 20 किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था। पंजाब में अमृतसर के रसुलपुर कलान गांव से ताल्लुक रखने वाली खुशबीर को पिछले साल अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था।

मुंबई की माधवी है विश्व शतरंज-बॉक्सिंग की नई चैंपियन; पुलिस अधिकारी भर रहे है दो साल से फीस!!

By निशा डागर

मुंबई के साकीनाका की निवासी माधवी गोंबरे (23 वर्षीय) ने हाल ही में विश्व एमेच्योर शतरंज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है। शतरंज बॉक्सिंग खेल, एक दिमागी खेल शतरंज हुए एक शारीरिक खेल बॉक्सिंग को जोड़ता है। यह बहुत ही दिलचस्प खेल है जिसमें दोनों खेल एक के बाद एक राउंड में होते हैं। 

क्या आप जानते हैं, पूरे विश्व में प्रसिद्द इन पांच खेलों का जन्म भारत में हुआ था!

By निशा डागर

शतरंज, पोलो, कबड्डी, बैडमिंटन और कैरम, ऐसे पांच खेल हैं, जिनकी जड़ें भारत में बसती हैं। पर आज पूरे विश्व में ये प्रसिद्द हैं। भारत में जन्में इन खेलों को आज पूरी दुनिया में खेला जाता है।

यूपी का 'रोनाल्डो भाई': चपरासी के बेटे ने फुटबॉल में हासिल किया 1 करोड़ रूपये का कॉन्ट्रैक्ट!

By निशा डागर

'रोनाल्डो भाई' के नाम से मशहूर 21 वर्षीय निशु को हाल ही में बैंगलुरु फुटबॉल क्लब ने अपनी टीम में खेलने के लिए दो साल का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस कॉन्ट्रैक्ट की राशि एक करोड़ रूपये है। निशु के पिता जनता इंटर कॉलेज में चपरासी की नौकरी करते हैं।

बचपन की याद दिलाते 10 देसी खेल, जिनसे अनजान है आज के स्मार्ट किड्स!

By निशा डागर

भारत हमेशा से संस्कृति और परंपरा में समृद्ध रहा है, और खेल, हमेशा से ही भारतीय संस्कृति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहें हैं। तो क्यों न आज प्ले स्टेशन और वीडियो गेम के जमाने में फिर से हमारे खो-खो, पोशम्पा, किट्ठु, पिट्ठू जैसे खेलों को याद किया जाये।

किशन लाल की सच्ची कहानी, वह खिलाड़ी जिससे प्रेरित है 'गोल्ड' में अक्षय कुमार की भूमिका!

By निशा डागर

अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'गोल्ड' का टीज़र रिलीज़ हो चूका और फिल्म 15 अगस्त 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। अक्षय कुमार द्वारा निभाई गई तपन दास की भूमिका भारतीय हॉकी के पूर्व कप्तान किशन लाल के व्यक्तित्व से प्रेरित है।