घर में नहीं है फल व सब्जियां लगाने की जगह, तो वर्टिकली उगाएं ये पौधे

अगर आपके घर के गार्डन में फल और सब्जियां उगाने के लिए जगह नहीं है, तो वर्टिकल तरीके से उगाएं ये 10 फल और सब्जियां।

grow vegetables vertically

अक्सर अपार्टमेंट में गार्डनिंग करनेवाले लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि वह अपनी बालकनी या छत पर ज्यादा फल और सब्जियां नहीं उगा पाते। घर में जैविक सब्जियां उगाना (Grow Vegetables) पसंद होने के बावजूद, जगह की कमी के कारण लोग चाहकर भी कुछ उगा नहीं पाते। दरअसल, सब्जियों और फलों के पौधों को बढ़ने के लिए अच्छी सूरज की रोशनी की ज़रूरत होती है, लेकिन बालकनी और छत के गार्डन में, कम जगह में ज्यादा पौधे होने से हर एक को अच्छी रोशनी नहीं मिल पाती।  

ऐसे में अगर हम उन सब्जियों का चुनाव करें, जो फैलते कम हैं और ऊपर की ओर बढ़ते हैं, तो हम वर्टिकल तरीके से इन्हें उगा सकते हैं। यानी किसी लकड़ी या फ्रेम के सहारे इसे ऊपर की ओर बढ़ने दें। बेल में उगने वाली सब्जियां और फल इसके लिए सबसे अच्छे होते हैं।  

सूरत में गार्डनिंग करनेवाले सुभाष सूरती कहते हैं कि वह अपनी छत से बेल को ऊपर या नीचे की ओर बढ़ने देते हैं, जिससे पौधे छत पर ज्यादा जगह नहीं रोकते और सूरज का प्रकाश भी उन्हें अच्छे से मिल जाता है, तो चलिए जानें उनसे कि किन-किन फल और सब्जियों को वर्टिकली उगाया जा सकता है।  

1. टमाटर (Grow Vegetables)

grow tomato vertically
टमाटर के पौधे को आप किसी लकड़ी की सहायता से बढ़ने दे सकते हैं, फिर इसका पौधा ऊपर की ओर बढ़ेगा।

टमाटर की कई तरह की किस्में होती हैं,  हाइब्रिड, देसी और चेरी टमाटर के पौधे को आप किसी लकड़ी की सहायता से बढ़ने दे सकते हैं, फिर इसका पौधा ऊपर की ओर बढ़ेगा। आपको गमले की साइज पर ध्यान देना होता है और इसकी मिट्टी में सही पोषण का ख्याल रखना होता है।  कम जगह में उगाने के लिए यह एक बेहतरीन पौधा है। 

2. खीरा 

कम जगह में उगाने के लिए खीरा भी एक अच्छा पौधा है, जिसे आप हैंगिंग बास्केट में भी आराम से उगा सकते हैं। यह बेल में उगने वाली सब्जी है, इसलिए आप एक लकड़ी का फ्रेम बनाकर भी इसे उगा सकते हैं। इसे उगाने के लिए आपको ज्यादा जगह की ज़रूरत नहीं पड़ेगी।  

3. अंगूर 

grow grapes vertically
Growing Grapes vertically

अंगूर भी एक बेल में लगने वाला फल है, जिसे आप अपनी बालकनी की रेलिंग या किसी लकड़ी की मदद से बढ़ने दे सकते हैं। आप एक गमले में इसका पौधा लगाएं और इसे ऐसी जगह रखें, जहां इन्हें अच्छा सहारा मिल सके। फिर आप देखेंगे कि कैसे आपकी अंगूर की बेल बढ़ेगी और इसमें अच्छे फल भी उगेंगे।  

4. बीन्स (Grow Vegetables)

यह भी आसानी से लगने वाली सब्जियों में से एक है, जो झाड़ी के रूप में बढ़ते हैं और आपको बस इन्हें किसी फ्रेम का सहारा देना है, यह ऊपर की ओर फैलते रहेंगे और इसमें अच्छी मात्रा में बीन्स भी उगेंगी। आप अलग-अलग तरह की बीन्स उगा सकते हैं।  

5. तरबूज 

तरबूज भी बेल पर उगने वाला फल है। चूंकि यह काफी वजनदार फल होता है, इसलिए इसे अच्छे सहारे की ज़रूरत होती है। आप अगर तरबूज के लिए फ्रेम तैयार कर रहे हैं, तो आपको लकड़ी की जगह लोहे का फ्रेम बनवाना चाहिए या फिर आप इसे नीचे ज़मीन की ओर भी बढ़ने दे सकते हैं। 

watermelon is a plant which can grow vertically
watermelon plant

6. ड्रैगन फ्रूट 

यह कैक्टस की ही एक किस्म का पौधा है, जिसमें ज्यादा पत्ते नहीं होते हैं और यह बस एक डाल के रूप में ही विकसित होते हैं। सुभाष कहते हैं कि आप इसे कम जगह में भी आराम से उगा सकते हैं।  

7. स्ट्रॉबेरी 

हालांकि स्ट्रॉबेरी की लता नहीं होती, लेकिन इसकी डालियां नीचे की ओर मुड़ती हैं। इसलिए अगर आप इसे हैंगिंग गमले में उगाएंगे, तो आपको इससे अच्छी उपज मिलेगी। इसके लिए अच्छी धूप का होना बेहद जरूरी है।  ऐसी जगह में हैंगिंग पॉट को लगाएं, जहां दिन के तीन घंटे की धूप आती हो।  

8. मटर (Grow Vegetables)

मटर के पौधे भी बेल की तरह ऊपर बढ़ते हैं, इसलिए इन्हें सहारे की ज़रूरत होती है। आप गमले या कंटेनर के चारो ओर दो-तीन लकड़ी लगा दें और इनमें ऊपर की तरफ धागा बाँध दें। इससे पौधों को बढ़ने के लिए अच्छा सहारा मिलेगा। 

frame for bottle gourd
Frame for Bottle gourd

9. लौकी  

लौकी एक सेहतमंद सब्जी होने के साथ-साथ, उगाने में भी काफी आसान होती है। बेल में उगने के कारण ये ज़मीन में ज्यादा जगह नहीं रोकते और ऊपर की ओर ही बढ़ते हैं।

10. तुरई 

लताओं में उगने वाली एक और बेहतरीन सब्जी (Grow Vegetables) है, तुरई। यह कम जगह में भी आराम से उगती है। इसकी लताओं को ऊपर की ओर बढ़ने देने और अच्छी उपज के लिए तोरई को सहारा देना ज़रूरी है। इसके लिए आप रस्सी या लकड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

तो अगर आपके पास बालकनी या छत में ज्यादा फैलने वाले पौधे लगाने की जगह नहीं है, तो वर्टिकल तरीके से इन फलों और सब्जियों के पौधे उगाएं।  

हैप्पी गार्डनिंग !

संपादनः अर्चना दुबे

यह भी पढ़ेंः ज़ब्त किए जा रहे केमिकल से पके आम, इनकी पहचान करने के लिए आज़माएं ये 4 तरीके

Related Articles
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe