बहुत से बच्चों के मन में बिज़नेस आइडियाज आते हैं, लेकिन उन्हें सही मार्गदर्शन नहीं मिल पाता है। पढ़िए यह लेख और जानिए कैसे आप कर सकते हैं अपने बिज़नेस आईडिया पर काम।
दिल्ली में पली-बढ़ी, श्री सिस्टर्स- तरु श्री, अक्षया श्री और ध्वनि श्री, साथ मिलकर 'Silpakarman' नामक ब्रांड चला रही हैं, जिसके अंतर्गत वह बांस के बने मग, कप, फ्लास्क, डेकॉर और फर्नीचर आदि के साथ अब Bamboo Tea भी बना रही हैं।
भोपाल, मध्य प्रदेश की रहने वाली एक सफल महिला किसान, प्रतिभा तिवारी ने, न सिर्फ किसानों को जैविक खेती से जोड़ा, बल्कि उनकी उपज खरीदकर अपनी फ़ूड कंपनी 'भूमिशा ऑर्गेनिक्स' की भी नींव रखी, जिससे वह लाखों कमा रही हैं।
वाराणसी की शिखा शाह, पुरानी-बेकार चीजों से नयी और खूबसूरत चीजें बनाकर scrap business, Scrapshala चला रही हैं,, जिससे उनकी हर साल, 10 लाख रुपये की आमदनी हो रही है।
दिल्ली के नज़फ़गढ़ में रहने वाली कृष्णा यादव के बनाये अचार, कैंडी, मुरब्बा, जूस आदि की मांग आज दिल्ली के आसपास के सभी राज्यों में है। वे 'श्री कृष्णा पिकल्स' कंपनी की मालकिन हैं और आज दिल्ली में उनकी कई फैक्ट्री हैं। उन्हें 'नारी शक्ति अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया गया है।
पुणे निवासी निनाद वेंगरुलकर के माली रामभाऊ आज बागवानी से लाखों में कमा रहे हैं। उन्होंने आज से चार साल पहले एक माली के रूप में शुरुआत की थी। लेकिन आज उनके पास अच्छा घर, होंडा सिविक गाड़ी है और लगभग 15 लोग उनके नीचे काम करते हैं। निनाद ने एक फेसबुक पोस्ट में उनके बारे में लिखा है।