खाद्य इतिहासकार रेबेका अर्ल कहती हैं, "आलू दुनिया भर में होता है और सभी लोग इसे अपना समझते हैं।" वह इसे दुनिया का 'सबसे सफल प्रवासी' मानती हैं। आलू की कहानी किसी एक देश या भौगोलिक क्षेत्र की नहीं है। इसकी कहानी बताती है कि पिछली कुछ पीढ़ियों में इंसान ने ज़मीन और खाने के साथ अपना रिश्ता कैसे बदला है।
मुंबई की ‘गोली वड़ा पाव’ कंपनी के संस्थापक वेंकटेश अय्यर ने साल 2004 में ‘बॉम्बे बर्गर’ यानी वड़ा पाव बेचने की शुरुआत की। आज, भारत के 20 राज्यों के 100 शहरों में इनके 350 आउटलेट्स हैं, जिनसे यह हर साल 50 करोड़ का कारोबार करते हैं।