Powered by

Latest Stories

HomeTags List #केरलडोनेशनचैलेंज

#केरलडोनेशनचैलेंज

केरल: राहत कार्यों में निःस्वार्थ जुटे हैं पंजाब के ये 7 युवा छात्र!

By निशा डागर

पंजाब से युवाओं का एक समूह केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचा हुआ है। ये सभी युवा कॉलेज छात्र हैं और इनके ग्रुप का नाम है 'इनिसिएटर ऑफ़ चेंज'! केरल के ज़िले अलप्पुज़हा में ये स्कूलों व लोगों के घरों को साफ़ कर रहे हैं। इसके अलावा एमपी शशि थरूर से सम्पर्क कर इन्होने राहत सामग्री का भी बंदोबस्त कराया है।

मिलिए महाराष्ट्र के आईएएस अफसर प्रवीण परदेशी से, केरल बाढ़ में निभाई अहम भूमिका!

By निशा डागर

महाराष्ट्र सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण परदेशी ने केरल बाढ़ के पुरे राहत कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। परदेशी केरल में राहत और पुनर्वास प्रयासों में बिना किसी अवरोध लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लातूर भूकंप में भी अहम भूमिका निभाई थी।

खुद बाढ़ से जूझते हुए भी इस राज्य ने सबसे पहले की केरल की हर संभव मदद!

By निशा डागर

केरल की बाढ़ में 373 लोगों की जान गयी, लगभग एक मिलियन लोगों को राहत शिविरों में रखा गया, 10,000 किलोमीटर की सड़कें और पुल आदि टूटकर बह गए और न जाने कितने हैक्टेयर फसल बर्बाद हो गयी। ऐसे में सबसे पहली मदद उड़ीसा से मिली। उड़ीसा ने अब तक अन्य कई सहायताओं के साथ 10 करोड़ की मदद दी है।

छुट्टी पर होते हुए भी, केरल पहुँचकर मेजर हेमंत राज ने बचाई सैंकड़ों जानें!

By निशा डागर

केरल के चेंगन्नूर में छुट्टी पर आये मेजर हेमंत राज ने रिटायर्ड अफसरों और छात्रों के साथ मिलकर सैकड़ों लोगों की जान बचायी। भारतीय सेना के 28वीं मद्रास शपथ शक्ति कमांड के मेजर हेमंत की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

केरल के लिए यूएई से 700 करोड़ न लेने की यह है असली वजह!

By निशा डागर

केरल में भयानक बाढ़ के कारण होने वाले विनाश के बाद, राज्य सरकार को राहत और पुनर्वास के लिए 2600 करोड़ रुपये की जरूरत है। इस बीच, संयुक्त अरब अमीरात ने 700 करोड़ रुपये की मौद्रिक सहायता का वादा किया है। लेकिन केंद्र संयुक्त अरब अमीरात सरकार की सहायता को स्वीकार नहीं कर सकता है।

केरल: रातों को बिना सोये, लगातार राहत कार्यों में जुटे है ये आईएएस अफ़सर!

By निशा डागर

केरल में आयी आपदा से निपटने के लिए अधिकारी से लेकर आम नागरिक भी पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं। इसमें दो आईएएस अफसर एमजी राजमानिक्यम और एनएसके उमेश की चावल के बोरे ढोते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

केरल: बाढ़ के बाद मिला सद्भावना का सन्देश, मुस्लिम युवाओं ने किये मंदिर साफ़!

By निशा डागर

केरल की बाढ़ में हिन्दू और मुसलमान के बीच के मतभेद जैसे बाह गए हों। जी हाँ, वायनाड और मलप्पुरम में दो मुस्लिम युवा संगठन मिलकर मंदिरों की सफाई में जुटे हैं। बाढ़ के बाद हर जगह मिट्टी और गंदगी है। ऐसे में वायनाड के वन्नियोडे श्री महा विष्णु मंदिर की सफाई कुछ मुस्लिम लड़कों ने शुरू की।

एक दिन के वेतन से लेकर फायर फाइटर फाॅर्स तक: 7 तरीकों से अन्य राज्य कर रहे हैं केरल की मदद!

By निशा डागर

केरल में आयी भयानक बाढ़ के चलते अब तक इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर संसाधनों तक, लगभग 19, 5512 करोड़ रुपये का अनुमानित नुकसान हो चूका है। ऐसे में दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, पंजाब, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु, राजस्थान सहित देश के हर एक राज्य ने केरल की मदद के धनराशि व राहत सस्मग्री भिजवाई है।

तीन दिनों से लगातार केरल में बाढ़ पीड़ितों की सेवा में लगे हैं ये डॉक्टर पति-पत्नी!

By निशा डागर

बहुत ही नि:स्वार्थ हीरो हैं केरल के अलुवा से ताल्लुक रखने वाले डॉ नसीमा और उनके पति डॉ नजीब। जब बाढ़ पीड़ितों के लिए अलुवा के यूसी कॉलेज में राहत-शिविर लगाया गया तो बिना किसी स्वार्थ के इन दोनों पति-पत्नी ने लोगों की मुफ्त में सेवा करने का फैसला किया।

#केरल_बाढ़: आपदा के बीच भी मानवता और हौंसलों की मिसाल हैं ये 11 सच्ची कहानियां!

By निशा डागर

पिछले 100 सालों में केरल में यह सबसे भयंकर बाढ़ है। जहां आये दिन मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन साथ ही हमें खबरें भी मिल रही है कि कैसे न केवल अधिकारी बल्कि आम लोग भी दिन-रात एक कर जरूरतमन्दों की मदद में जुटे हैं। इस लेख में हम ऐसे 11 वाकया बताएंगे, जिन्हें जानकर आपका मानवता पर विश्वास और अटूट हो जायेगा।