Powered by

Latest Stories

Homeइतिहास के पन्नों से

इतिहास के पन्नों से

History Pages | Motivational History | Inspirational History \ इतिहास के वे भुला दिए गए नायक, जिनकी कहानियां हर भारतवासी को ज़ुबानी याद होनी चाहिए!

1 नवम्बर: भारत के छह राज्यों का एक ऐतिहासिक दिन!

By निशा डागर

भारत के इतिहास में 1 नवंबर का बहुत महत्व है। यह वह तारीख है जिस दिन वर्षों पहले देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया था। साल 1956 से लेकर साल 2000 तक इसी दिन भारत के छह अलग-अलग राज्यों का जन्म हुआ।

टुकड़े-टुकड़े बिखर जाता हिन्दुस्तान अगर न होते सरदार!

By द बेटर इंडिया

सरदार पटेल इस प्रकार की अनेक नीतियों से लेकर जरुरत पड़ने पर सैन्य बल का प्रयोग करने तक कभी पीछे नहीं हटे। अन्ततः परिणामस्वरुप उन सभी स्वतन्त्रता सेनानियों के सपनों के भारत को अमली जामा पहनाया और एक उभरते हुए राष्ट्र की आधार शिला रखी गयी, जिसपर एक समग्र , लोकतान्त्रिक एवं धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र का निर्माण हो पाया।

स्वामी दयानंद सरस्वती : वह सन्यासी जिसने धार्मिक कुरीतियों को दरकिनार कर धर्म का एक नया अध्याय लिखा!

By निशा डागर

महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी का जन्म 12 फरवरी 1824 को गुजरात में मोराबी के टंकारा गांव में हुआ था। मूल नक्षत्र में जन्म होने के कारण उनका नाम मूलशंकर रखा गया था। आर्य समाज के इस संस्थपक ने ही देश में स्वतंत्रता संग्राम की नींव रखी और लोगों को जोड़ा। 30 अक्टूबर 1883 को अजमेर में उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

जतिंद्रनाथ दास: वह क्रांतिकारी जिसने देश की आज़ादी के लिए जेल में दे दी अपनी जान!

By निशा डागर

कोलकाता के एक साधारण बंगाली परिवार में 27 अक्टूबर 1904 को जन्मे जतिंद्रनाथ दास महज 16 साल की उम्र में ही देश की आजादी के आंदोलन में कूद गए थे। लाहौर षड्यंत्र केस में उन्हें भी भगत सिंह व बाकी साथियों के साथ पकड़ा गया। लाहौर जेल में भाख हड़ताल करते हुए 63वें दिन उन्होंने अपने प्राण त्याग दिए।

भुला दिए गए नायक : काकोरी कांड में शामिल वह देशभक्त, जिसने आजीवन की देश की सेवा!

By निशा डागर

काकोरी कांड के लिए गिरफ्तार होने वाले 16 स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे मन्मथ नाथ गुप्त। जब उन्होंने काकोरी कांड में बिस्मिल का साथ देने का फैसला किया तब वे मात्र 17 साल के थे।

दो हिन्दू व मुस्लिम क्रांतिकारियों की दोस्ती का वह किस्सा जो फांसी के फंदे पर खत्म हुआ!

By निशा डागर

अशफाक उल्ला खान 22 अक्टूबर 1900 को ब्रिटिश भारत के उत्तर प्रदेश के जिले शाहजहांपुर में पैदा हुए थे। किशोरावस्था से ही उन्हें उनकी शायरी के चलते लोग पहचानने लगे थे। वे 'हसरत' उपनाम के साथ अपनी शायरी लिखते थे। वे काकोरी कांड के मुख्य क्रांतिकारी थे। उनकी और रामप्रसाद बिस्मिल की दोस्ती जग-जाहिर थी।

इस स्वतंत्रता सेनानी के प्रयासों के कारण बना था काकोरी शहीद स्मारक!

By निशा डागर

भारतीय स्वतंत्रता सेनानी रामकृष्ण खत्री का जन्म वर्तमान महाराष्ट्र के जिला बरार के चिखली गाँव में 3 मार्च 1902 को हुआ था। उन्हें 'हिन्दुस्तान रिपब्लिकन ऐसोसिएशन' संगठन का दायित्व सौंपा गया। काकोरी कांड में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 18 अक्टूबर 1996 को उनका देहांत लखनऊ में हुआ।

दुर्गा भाभी : जिन्होंने भगत सिंह के साथ मिलकर अंग्रेज़ो को चटाई थी धूल!

By निशा डागर

दूर्गा देवी वोहरा अका दुर्गा भाभी- जिन्होंने खुद गुमनामी की ज़िन्दगी जीकर भी देश को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अंग्रेजों की ईंट से ईंट बजा दी थी। दुर्गा देवी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान न केवल महत्वपूर्ण गतिविधियों को अंजाम दिया बल्कि भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के जीवन पर भी इनका गहरा प्रभाव रहा।

विजय पांडुरंग भटकर: वह वैज्ञानिक जिसने बनाया भारत का पहला सुपरकंप्यूटर!

By निशा डागर

भारत में, सी-डैक (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ़ एडवांस्ड कंप्यूटिंग) की शुरुआत पुणे में साल 1988 में हुई, जब अमेरिका और अन्य कुछ देशों ने सुपरकंप्यूटर की तकनीक को भारत जैसे विकासशील देशों में भेजने से मना कर दिया। ऐसे में विजय भटकर के नेतृत्व में भारत ने अपना पहला स्वदेशी सुपरकंप्यूटर बनाया था।

रानी दुर्गावती: वह गोंड रानी, जिसने आखिरी सांस तक मुग़ल सेना से युद्ध किया!

By निशा डागर

रानी दुर्गावती का जन्म 5 अक्टूबर, 1524 को उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले में कालिंजर के राजा कीर्तिसिंह चंदेल के यहाँ हुआ था। वे अपने पिता की इकलौती संतान थीं। दुर्गाष्टमी के दिन जन्म होने के कारण उनका नाम दुर्गावती रखा गया। उन्होंने मुग़लों के खिलाफ युद्ध लड़ा और मंडला को बचाया।