Powered by

Latest Stories

Homeहिंदी

हिंदी

19 साल की मौसमी खातून को मिली मेडिकल पढ़ाई में स्कॉलरशिप, कभी बनाती थीं बीड़ी!

By निशा डागर

कोलकाता नेशनल मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली मौसमी खातून और मोसम्माद हसीना परवीन ने हाल ही में डॉ अमिया कुमार बोस मेमोरियल अवार्ड जीता है। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा मौसमी (19 वर्षीय) कुछ समय पहले तक अपने परिवार के साथ एक बीड़ी के कारखाने के लिए काम करती थी।

गर्व का क्षण: जब डीसीपी पिता ने किया बेटी को सैल्यूट!

By निशा डागर

तेलंगाना में हैदराबाद के एक बाहरी इलाके कोंगारा कलान में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) की सार्वजनिक बैठक में पुलिस उपायुक्त ए आर उमामहेश्वर शर्मा ड्यूटी पर थे। उसी स्थान पर जगित्याल जिला की पुलिस अधीक्षक सिंधु शर्मा भी थीं। इस मौके पर उमामहेश्वर ने अपनी बेटी सिंधु को सैल्यूट किया, जो रैंक में उनसे ऊपर हैं। 

पैरों में 12 उँगलियों वाली भारत की 'गोल्डन गर्ल' के लिए बनेंगें स्पेशल जूते!

By निशा डागर

21 वर्षीय स्वप्ना बर्मन ने 2018 एशियाई खेलों में हेप्टाथलॉन केटेगरी में स्वर्ण पदक जीतकर पुरे भारत देश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है। लेकिन इस खिलाड़ी के बारे में सबसे अलग बात यह है कि उनके पैरों में कुल 12 उंगलियां हैं। चेन्नई की एक फर्म ने उनके पैरों के अनुकूल जूते बनवाने की पेशकश की है।

पत्नी को बचाने के लिए बेटी को बेचने पर मजबूर पिता की मदद के लिए सामने आई उत्तर प्रदेश पुलिस!

By निशा डागर

उत्तर-प्रदेश पुलिस ने एक आदमी को अपनी चार साल की बेटी को बेचने से रोका। दरअसल, कन्नौज निवासी अरविन्द बंजारा ने अपनी पत्नी सुखदेवी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जो कि सात महीने गर्भवती हैं। इलाज के लिए पैसे न होने के कारण उसने अपनी बेटी को बेचने की कोशिश की।   

जानिए कैसे राहुल द्रविड़ के साथ ने दिलाया स्वप्ना बर्मन को गोल्ड!

By निशा डागर

हाल ही में, बुधवार को स्वप्ना बर्मन ने एशियाई खेलों के हेप्टाथलॉन इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। हेप्टाथलॉन इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली वे पहली भारतीय बन गयी हैं। उनकी इस जीत का श्रेय पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड़ को भी जाता है; जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने खेलों की तैयारी की।

साल 2019 से रात 9 बजे के बाद किसी भी एटीएम में नहीं किया जायेगा कैश रिफिल, जानिए क्यों!

By निशा डागर

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गयी एक नई अधिसूचना के अनुसार 8 फरवरी, 2019 से देश भर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के किसी भी एटीएम में क्रमश: रात 9:00 बजे और शाम 6:00 बजे के बाद पैसे नहीं डाले जायेंगे। बढ़ती चोरी की घटनाओं के चलते मंत्रालय ने यह कदम उठाया है। 

केरल: भारतीय नौसेना की सामुदायिक रसोई से मिला हज़ारों बाढ़-पीड़ितों को खाना!

By निशा डागर

केरल में बाढ़ के दौरान बचाव कार्यों के साथ-साथ भारतीय नौसेना राहत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों के लिए खाना भी बना रही है। लेफ्टिनेंट कमांडेंट ओ. जयप्रकाश की देख-रेख में एक 15 सदस्यी नेवी टीम ने इस काम के लिए एक 'सामुदायिक रसोई' की शुरुआत की है।

कविता ठाकुर: ढाबे पर काम करने से लेकर एशियाड में गोल्ड मेडल जीतने तक का सफ़र!

By निशा डागर

हिमाचल प्रदेश में मनाली से 6 किलोमीटर दूर एक छोटे से गांव जगतसुख से ताल्लुक रखने वाली कविता ठाकुर भारतीय महिला कबड्डी टीम का अहम् हिस्सा हैं। उन्होंने अपनी ज्यादातर ज़िन्दगी जगतसुख के एक छोटे से ढ़ाबे में बितायी है। इस 24 वर्षीय खिलाडी ने साल 2104 के एशियाड खेलों में भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में बेहतरीन भूमिका निभाई थी।

पुणे के ये युवक हर संभव प्रयास कर बचा रहे हैं वीर शहीदों की विरासत!

By निशा डागर

पुणे के दो युवा संगठन, स्वराज्यचे शिलेदार और रायगड परिवार आस-पास के गांवों में सभी शहीद स्मारक या वीरगलों को फिर से सहेज रहे हैं। समय-समय पर शहीदों की याद में बनवाये गए ये स्मृति स्मारक या फिर पत्थर आज खोते जा रहे हैं। न तो सरकार ही इन पर ध्यान दे रही है और न ही नागरिक।

अपने पिता के अंतिम संस्कार को छोड़ किया भारत का प्रतिनिधित्व, जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप में भारत को बनाया चैंपियन!

By निशा डागर

आने वाले एशियाई खेलों में भारतीय टीम के गोलकीपर के रूप में दूसरे विकल्प के तौर पर कृष्ण पाठक हैं। उनकी कहानी भी भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जैसी है। उनके अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट से दो दिन पहले उनके पिता का देहांत हो गया था। हालांकि, फिर भी उन्होंने टीम के लिए खेला।