Powered by

Latest Stories

HomeTags List हिंदी

हिंदी

Video: पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ने से हैं परेशान? यहाँ है इसका जवाब

ई-वाहनों को अपनाने से न सिर्फ पैसे की बचत है, बल्कि यह सुलभ है और इससे प्रदूषण को रोक, धरती को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

'झाँसी की रानी' को जन-मानस तक पहुँचाने वाली सुभद्रा!

By निशा डागर

16 अगस्त 1904 को इलाहाबाद के निकट निहालपुर नामक एक गाँव में जन्मीं सुभद्रा कुमारी चौहान हिन्दी की सुप्रसिद्ध कवयित्री और लेखिका थीं। राष्ट्रीय चेतना के प्रति सजग इस कवियत्री के काव्य में आपको 'वीर रस' की आभा मिलेगी। उनकी कविता, 'झाँसी की रानी' के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है।

'नपनी' : लड़की को वस्तु समझने वालों की सोच पर ज़ोर का तमाचा है 'दूधनाथ सिंह' की यह कहानी!

By निशा डागर

दूधनाथ सिंह का जन्म 17 अक्टूबर 1936 को उत्तर प्रदेश के बलिया ज़िले के सोबंथा गाँव में हुआ। हिंदी साहित्य के प्रसिद्द लेखक, कवि, आलोचक और संपादक रहे दूधनाथ सिंह को साठोत्तरी कहानी आंदोलन का सूत्रपात माना जाता है। साल 2018 में 11 जनवरी को 81 साल की उम्र में उनका निधन हो गया।

हिन्दी कविता को एक नयी उड़ान देने वाले 'उन्‍मुक्‍त गगन के पंछी' शिवमंगल सिंह 'सुमन'!

By निशा डागर

शिवमंगल सिंह का जन्म 5 अगस्त 1915 को उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के झगेरपुर में हुआ था। वे मशहूर हिंदी लेखक व कवि थे। अध्यापन के अलावा विभिन्न महत्त्वपूर्ण संस्थाओं और प्रतिष्ठानों से जुड़कर उन्होंने हिंदी साहित्य में योगदान दिया। 27 नवंबर 2002 को उनका निधन हो गया था।

26/11 : इस रेलवे एनाउंसर की एक घोषणा ने बचायी थीं सैकड़ों जिंदगियां!

By निशा डागर

मुंबई में हुए 26/11 आतंकवादी हमले के दस साल बाद, आज द बेटर इंडिया उन सभी साहसी लोगों को श्रद्धांजलि देता है जो उस दिन बहादुरी से लड़े और वो लोग जिनकी लड़ाई आज भी जारी है। मुंबई रेलवे एनाउंसर विष्णु दत्ताराम जेंदे ने उस दिन खतरे को भांपते हुए घोषणा कर लोगों को स्टेशन से बाहर जाने के लिए कहकर अनगिनत लोगों की जान बचायी थी।

1 नवम्बर: भारत के छह राज्यों का एक ऐतिहासिक दिन!

By निशा डागर

भारत के इतिहास में 1 नवंबर का बहुत महत्व है। यह वह तारीख है जिस दिन वर्षों पहले देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया था। साल 1956 से लेकर साल 2000 तक इसी दिन भारत के छह अलग-अलग राज्यों का जन्म हुआ।

यथार्थ के कवि निराला की कविता और एक युवा का संगीत; शायद यही है इस महान कवि को असली श्रद्धांजलि!

By निशा डागर

सूर्यकांत त्रिपाठी निराला का जन्म 21 फरवरी 1899 को ब्रिटिश भारत में बंगाल प्रेसीडेंसी के मिदनापुर में हुआ था, हालांकि उन का परिवार उत्तर प्रदेश से था। उन्होंने कविता, कहानियाँ, उपन्यास और निबंध भी लिखे हैं। वे छायावाद के प्रमुख स्तंभ थे। उनकी मृत्यु 15 अक्टूबर 1961 को हुई।

उम्र महज एक संख्या है, देखिये वायरल हो रही एक वृद्ध महिला टाइपराइटर की वीडियो!

By निशा डागर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को ट्विटर पर साँझा किया है हतिंदर सिंह ने। वीडियो पोस्ट करते हुए सिंह ने कैप्शन में दावा किया है कि मध्य प्रदेश की यह वृद्ध महिला एक कलेक्टर कार्यालय के सामने बैठती है, जो हिंदी टाइपिस्ट के रूप में काम करती है।

मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी का अनोखा फैसला, 'हिंगलिश' में परीक्षा लिख सकते हैं छात्र

By निशा डागर

मध्य प्रदेश मेडिकल यूनिवर्सिटी ने परिपत्र जारी किया है कि अब मेडिकल के छात्र हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ हिंगलिश भाषा में भी परीक्षा लिख सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और समाज के कमजोर वर्ग से आने वाले छात्रों को अंग्रेजी भाषा में लिखने में होने वाली परेशानी के चलते यह कदम उठाया गया है।