भारतीय महिला आइस हॉकी टीम धीरे-धीरे विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही है। इस टीम के सभी सदस्य जम्मू-कश्मीर के लद्दाख़ से ताल्लुक रखते हैं। 8वीं IHAI राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 16 जनवरी 2019 से 25 जनवरी, 2019 तक कारजू रिंक, लेह, जम्मू और कश्मीर, भारत में आयोजित होगी।
महाराष्ट्र के चंद्रपुर में रहने वाले एक कॉलेज लेक्चरर सुभाष यशवंतराव कामदी के 7 साल के बेटे ध्रुव शिशिर कामदी ने स्केटिंग में अब तक 23 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक जीते हैं। उसका नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकार्ड्स में भी शामिल है।