स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक ने ‘केसरी’ में एक लेख में श्रीमंत भाऊसाहेब रंगारी द्वारा गणेश स्थापना किए जाने की प्रशंसा की। इसके बाद, बाल गंगाधर ने 1894 में एक समाचार पत्र के दफ्तर में गणपति की स्थापना की थी।
इस साल 13 सितंबर से पुरे देश भर में गणपति महोत्सव शुरू होगा। ऐसे में इस बार बहुत से लोगों ने और मंडलों ने पर्यावरण अनुकूल गणपति मनाने का फैसला किया है। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, वडोदरा, सब जगह इको-फ्रेंडली गणपति का माहौल है।