UPSC की परीक्षा में सफल रहे छात्रों से जानिए, दिल्ली के राजेंद्र नगर के उनके शानदार सफ़र के बारे में। उनका यह सफ़र कितना आसान और सुविधाजनक रहा बता रहे हैं - मनोज खर्डे, प्रियंका बर्वे और प्रसाद।
झारखंड के जामताड़ा के जिलाधिकारी आईएएस फैज अहमद ने, जिले में पुस्तकालयों को बढ़ावा देने के लिए अनोखी पहल छेड़ी है। इसके तहत उन्होंने पिछले एक महीने में सात बेकार भवनों को पुस्तकालय का रूप दे दिया।
"हर एक बच्चे को अच्छी किताबें पढ़ने का हक है। फिर चाहे वह बच्चा स्कूल जाता हो या नहीं, क्योंकि ज्ञान सिर्फ स्कूल तक सीमित नहीं है। इसीलिए मेरी लाइब्रेरी हर किसी के लिए है!"
महाराष्ट्र के पुणे ग्रामीण क्षेत्र में संदीप पाटिल को नए पुलिस अधीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने सभी नागरिकों और अधिकारीयों से अपील की है कि यदि कोई भी उन्हें उनकी नियुक्ति पर बधाई देने जाता है तो वह उनके लिए फूलों के गुलदस्ते की बजाय कोई भी ज्ञानवर्धक किताब उपहार स्वरूप उन्हें दे।