अहमदनगर, महाराष्ट्र के 11 किसानों ने लॉकडाउन के दौरान, ‘KisanKonnect’ नामक कंपनी बनाई, जिसका उद्देश्य मुंबई, पुणे के ग्राहकों को बिना किसी बिचौलिये के सब्जियां बेचना और अधिक मुनाफा कमाना है।
लखनऊ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले 29 वर्षीय मिलिंद राज को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम ने 'ड्रोन मैन ऑफ़ इंडिया' का नाम दिया था। उन्होंने अब तक कई ड्रोन और रोबॉट बनाये हैं।
भिंडी को Okra या Ladies Finger भी कहा जाता है और यह गर्मियों में उगने वाली सब्ज़ी है। तो, आज जानिए आप अपने घर पर ही, किस तरह आसानी से गमले में उगा सकते हैं यह स्वादिष्ट सब्ज़ी।
वारंगल जिले में गोपालपुरम गाँव के रहने वाले राजू मुप्परापु ने एक सामान्य साइकिल में बदलाव करके इसे सौर ऊर्जा से चलने वाली साइकिल में तब्दील कर दिया है। इससे पहले भी वह कई आविष्कार कर चुके हैं।
27 वर्षीया महिमा भालोटिया ने बुजुर्गों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए ‘द सोशल पाठशाला’ की शुरूआत की है, जिसके जरिए वह 50 से ज्यादा उम्र के लोगों को स्मार्ट फोन चलाना, इंटरनेट इस्तेमाल करना, मोबाइल एप्लीकेशन इस्तेमाल करना और नेटबैंकिंग जैसी चीजें सिखा रही हैं।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में दादलू गाँव के रहने वाले हरबीर सिंह एक प्रगतिशील किसान हैं और अपने खेतों में एक हाई-टेक नर्सरी चला रहे हैं। अपनी नर्सरी में वह सब्जियों की पौध तैयार करते हैं, जो आज इटली तक भी पहुँच रहे हैं।
जॉब जाने पर, गुरुग्राम की साक्षी गुहा ने अपनी माँ, दीपा गुहा के साथ मिलकर, ‘Bengali Love Cafe' शुरू किया। यहाँ आपको घर का बना, बेहद लज़ीज़ बंगाली खाना मिलेगा, जिसे आप ज़ोमैटो, स्विगी, मैजिक पिन, इंडिया मार्ट, बे, फटाफट जैसे ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भी ऑर्डर कर सकते हैं।
बिहार के समस्तीपुर निवासी किसान, सुधांशु कुमार 200 एकड़ में खेती करते है, जहाँ 35 एकड़ खेत, पूरी तरह से ऑटोमेटेड हैं। उन्होंने अपनी 60 एकड़ जमीन पर, 28 हजार फलों के पेड़ उगाएं हैं। सुधांशु की सालाना कमाई 80 लाख रुपये है।