जितना आप पटाखों पर खर्च करते हैं, उतने पैसे में आप किसी ज़रूरतमंद को कपड़े, मिठाइयाँ आदि खरीदकर दे सकते हैं। इससे पर्यावरण के साथ-साथ समाज का भी भला होगा।
इस साल 13 सितंबर से पुरे देश भर में गणपति महोत्सव शुरू होगा। ऐसे में इस बार बहुत से लोगों ने और मंडलों ने पर्यावरण अनुकूल गणपति मनाने का फैसला किया है। दिल्ली, मुंबई, बंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, वडोदरा, सब जगह इको-फ्रेंडली गणपति का माहौल है।