मुंबई पुलिस के शंकर उथले ने 17 नवंबर 2018 को आयरनमैन रेस में भाग लिया। उन्होंने 16 घंटे और 15 मिनट में इसे पूरा किया और इसी के साथ वे मुंबई पुलिस फाॅर्स के पहले कांस्टेबल 'आयरनमैन' बन गये हैं। यह रेस विश्व का मशहूर ट्रायथलॉन इवेंट है।
पूर्व समुद्री कमांडों प्रवीण तेवतिया (33 वर्षीय) भारत के पहले दिव्यांग आयरनमैन बन गए हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयरनमैन ट्रायथलॉन चैम्पियनशिप 2018 की दुनिया की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का खिताब जीता है।