मैंगलोर में बसे इस घर को बनाने में, पुराने टूटे हुए घरों की लकड़ियां इस्तेमाल की गयी हैं। पर इन्हें बनाने वालों का दावा है कि यह 100 साल तक टिकने वाला घर है। जानिए क्या है, उनके इस दावे के पीछे की वजह!
कर्नाटक के मंगलौर में रहने वाले 32 वर्षीय समरान अहमद, पुराने घरों और इमारतों से निकलने वाली सालों पुरानी लकड़ी की चीजों को फिर से इस्तेमाल करके, नया फर्नीचर और नयी उपयोगी चीजे बनाते हैं।