Powered by

Latest Stories

HomeTags List भारतीय वायु सेना

भारतीय वायु सेना

उत्तराखंड के 78 वर्षीय पूर्व IAF पायलट स्टीव लाल ने दिन-रात संघर्ष कर बचाया 140 एकड़ जंगल

By निशा डागर

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में 140 एकड़ में फैले अपने 'जिलिंग एस्टेट' की देखभाल के लिए 78 वर्षीय स्टीव लाल, भारतीय वायु सेना की नौकरी छोड़ कर वापस आ गए थे और तब से वह यहां पर लगाए अपने बाग, जंगल और जीव-जंतुओं की देखभाल कर रहे हैं।

AFCAT 2021: भारतीय वायु सेना में जाने का मौका, शुरू हुए कॉमन एडमिशन टेस्ट के आवेदन

By निशा डागर

भारतीय वायु सेना (IAF) ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट 2021 (AFCAT 2021) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है!

अर्जन सिंह : मात्र 19 वर्ष की आयु में बने थे भारतीय वायु सेना में पायलट, 31 साल में चलाये 60 से भी ज़्यादा एयरक्राफ्ट!

By मानबी कटोच

19 साल की छोटी सी उम्र में पायलट ऑफिसर के रूप में वे वायु सेना में दाखिल हुए थे। और 1965 के युद्ध में उन्होंने देश के पहले वायु सेनाध्यक्ष के रूप में भारतीय वायु सेना का नेतृत्व किया। उनके इस सफ़र में उन्होंने ऐसे-ऐसे कारनामे कर दिखाए थे, जिनके लिए वे सदियों तक याद किये जायेंगे!

पुष्पक विमान की वह आख़िरी उड़ान, जिसमें बाल-बाल बचे थे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई!

4 नवंबर 1977 को असम के जोरहाट में पुष्पक विमान दुर्घटना में तत्कालीन प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई बाल-बाल बचे थे। आज जहाँ सभी को देसाई का बचना याद है, वहीं बहुत कम लोग जानते हैं कि इस दुर्घटना में भारतीय वायु सेना के पांच अफ़सरों ने अपनी जान गंवाई थी। साथ ही, और भी कई वाकया इस घटना को ख़ास बनाते हैं।

श्रद्धांजलि : भारत के लिए चार युद्धों में जान लड़ा देने वाले एयर मार्शल रणधीर सिंह!

By निशा डागर

एयर मार्शल रणधीर सिंह, भारतीय वायु सेना के सबसे पुराने अधिकारीयों में से एक थे। हाल ही में उनका निधन हुआ। भारतीय वायु सेना का वह अधिकारी जिसने द्वितीय विश्व युद्ध, 1948 के पहले कश्मीर युद्ध, 1962 का भारत-चीन युद्ध और भारत पाकिस्तान के बीच 1965 और 1971 के युद्ध में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

अरुणाचल प्रदेश : देश की रक्षा के लिए सदा तत्पर वायु सेना ने एक बार फिर बचाई कई जानें!

By निशा डागर

अरुणाचल प्रदेश के पूर्व सियांग जिले में सियांग नदी के उफान पर होने की वजह से एक टापू पर 19 लोग फंस गए थे। जिन्हें भारतीय वायु सेना ने सुरक्षित बाहर निकाला। पूर्व सियांग के जिला आयुक्त तमीयो तटाक ने कहा कि प्रशासन द्वारा ही जिले के सिले-ओयान सर्कल में पड़ने वाले जंपानी में फंसे लोगों को निकालने का अनुरोध किया गया था। 

वायु सेना के एकमात्र परमवीर चक्र विजेता, फ्लाइंग अफ़सर निर्मलजीत सिंह सेखों के साहस की अमर कहानी

By निशा डागर

1971 के भारत पाक युद्ध में शहीद होने वाले पंजाब के लुधियाना जिले के रहने वाले निर्मल जीत सिंह सेखों का जन्म 17 जुलाई, 1943 को हुआ था। उनके पिता तारलोचन सिंह सेखों भारतीय वायुसेना में एक फ्लाइट लेफ्टिनेंट थे। वे इकलौते वायु सेना के अफसर थे जिन्हें परम वीर चक्र से नवाजा गया। 

भारतीय वायु सेना में मध्य प्रदेश से चयनित होने वाली अकेली प्रतिभागी हैं आँचल, पिता बेचते हैं चाय!!

By निशा डागर

मध्य प्रदेश के एक चाय विक्रेता की बेटी आँचल गंगवाल पुरे राज्य से एकमात्र प्रतिभागी हैं जिनका चयन इंडियन एयर फाॅर्स के फ्लाइंग बैच में हुआ है। उनका सपना फाइटर पायलट बनना है। 30 जून से आँचल की ट्रेनिंग हैदराबाद में शुरू होगी।