चंडीगढ़ में एक सिख परिवार से ताल्लुक रखने वाली 20 वर्षीय जहान गीत सिंह को भारत की 'ढोल गर्ल' के नाम से भी जाना जाता है। जहान की कहानी सबसे पहले यूके की मैगज़ीन 'टॉम टॉम' में आई थी। पिछले ही साल, चड़ीगढ़ के 'टेड एक्स' इवेंट में जहान ने परफॉर्म किया।
भारत के इतिहास में 1 नवंबर का बहुत महत्व है। यह वह तारीख है जिस दिन वर्षों पहले देश के विभिन्न राज्यों का भाषा के आधार पर पुनर्गठन करने का फैसला लिया गया था। साल 1956 से लेकर साल 2000 तक इसी दिन भारत के छह अलग-अलग राज्यों का जन्म हुआ।