Powered by

Latest Stories

HomeTags List इको- फ्रेंडली

इको- फ्रेंडली

बाज़ार से प्लास्टिक का नहीं बल्कि खुद बीज बो कर उगाया अपना क्रिसमस ट्री!

By निशा डागर

क्रिसमस डे पर केरल के वायनाड जिले में एक 9वीं कक्षा के छात्र एलन ने कुछ अलग ही तरह का क्रिसमस पेड़ बनाया। उसने एक बड़े बांस के फ्रेम को मिट्टी से अच्छे से ढका और फिर इस मिट्टी में कंगनी (मलयालम में थीना) के बीज बो दिए। जैसे ही ये बीज अंकुरित होंगे, यह एक हरे-भरे क्रिसमस पेड़ की शक्ल ले लेगा।

पुणे: आदिवासी महिलाओं को पुराने कपड़ों से पैड बनाने की ट्रेनिंग दे रहा है यह युवक!

By निशा डागर

महाराष्ट्र के पुणे में 'समाजबंध' नामक एक एनजीओ ने पीरियड्स के दौरान महिलाओं की सुरक्षा व स्वच्छता की दिशा में एक पहल की है। यह संगठन पुराने कपड़ों से सैनिटरी नैपकिन बनाता है और उन्हें आसपास के गांवों में आदिवासी महिलाओं को बाँट देता है। इस संगठन के फाउंडर हैं सचिन आशा सुभाष।

न नीम के दातुन जैसा कड़वा और न ही प्लास्टिक का बना, जानिए इस अनोखे टूथब्रश के बारे में!

By निशा डागर

आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के धर्मवराम गांव के 13 वर्षीय लड़के के. तेजा ने एक टूथब्रश बनाया है। तेजा द्वारा बनाये गए टूथब्रश की ख़ासियत सिर्फ यही नहीं है कि यह बायोडिग्रेडेबल और इको- फ्रेंडली है बल्कि यह भी है कि इस टूथब्रश के अपने ही घर के बाग़ की चीज़ें इस्तेमाल करके बनाया गया है।