30 मिनट में करता है 25 लोगों का खाना तैयार, शेर खान का आविष्कार

उदयपुर, राजस्थान के शेर खान ने एक ऐसा 3-In-1 चूल्हा बनाया है, जिसमें 25 लोगों का खाना महज़ 30 मिनट में बन जाता है। इसमें लकड़ियां भी कम लगती हैं और धुआं भी नहीं होता।

3 in 1 chulha

राजस्थान के हर एक ढाबे में आपको एक चूल्हे पर दाल और एक अलग चूल्हे की आग में बाटी पकती हुई नज़र आ जाएगी। उदयपुर के शेर खान ने जब देखा कि हर दिन एक डिश बनाने के लिए लोग कितनी लकड़ियां बर्बाद कर रहे हैं, तो उन्हें यह एक बड़ी समस्या लगी, जिसके बाद उन्होंने एक ऐसा चूल्हा बनाया, जो छोटा बिज़नेस चलाने वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।  

पेशे से कारीगर शेर खान भले ही आठवीं तक पढ़े हैं, लेकिन लोहे और स्टील की कारीगरी में काफी माहिर हैं। बचपन से ही वह अपने इस जुगाड़ू दिमाग का इस्तेमाल करके कुछ न कुछ बनाते रहते थे। लेकिन उनका बनाया चूल्हा उनके सबसे बढ़िया जुगाड़ों में से एक है, जिसे उन्होंने भारत सरकार से पेटेंट भी करवाया है।  

द बेटर इंडिया से बात करते हुए शेर खान ने बताया कि यह चूल्हा उन्होंने करीबन 20 साल पहले बना लिया था, जिसके बाद उन्होंने इसे कई लोगों को इस्तेमाल करने के लिए दिया। लोगों को उनका चूल्हा बेहद पसंद आया। करीबन तीन साल पहले ही उन्हें इस चूल्हे का पेटेंट भी मिल गया था।

वहीं पिछले पांच सालों से वह देश के अलग-अलग शहरों में इसे बेच रहे हैं। इस तरह अब तक वह 1000 से ज़्यादा चूल्हे बेच चुके हैं। इस चूल्हे का नाम उन्होंने ‘विश्व गुरु चूल्हा’ रखा है और इसकी कीमत 6500 रुपये हैं।  

Sher Khan with his 3 in 1 chulha
Sher Khan with his 3 in 1 chulha

क्या खास है इस चूल्हे में?

दरअसल, शेर खान का यह चूल्हा तीन लेयर में काम करता है। यानी एक बार में ही यह बेकिंग, बॉयलिंग और फ्राई करने का काम कर सकता है। इसमें लकड़ियां जलाने के लिए खास इंतज़ाम किया गया है। आम चूल्हे के मुकाबले इसमें बहुत कम लकड़ी का इस्तेमाल होता है और धुआँ भी नहीं निकलता। 

साथ ही शेर खान का दावा है कि इस विश्व गुरु चूल्हे में दुनिया की हर एक डिश पकाई जा सकती है। फिर चाहे वह देसी दाल और रोटी हो या विदेशी ब्रेड या पिज़्ज़ा। 

अपने इस आविष्कार के ज़रिए वह ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देना चाहते हैं। अगर आप भी उनसे यह चूल्हा खरीदकर, अपना फुड बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं, तो उन्हें 99291 99577 पर संपर्क कर सकते हैं।  

संपादनः अर्चना दूबे

यह भी पढ़ें-अब 5 चिप्स के पैकेट्स से बन जाएगा आपका इको फ्रेंडली चश्मा, यकीन नहीं आता तो देख लीजिए

Related Articles
Here are a few more articles:
Read the Next Article
Subscribe