Powered by

Home प्रेरक बिज़नेस पैर खोया मगर हौसला नहीं! चाय बिज़नेस से नेहा ने बनाई अपनी पहचान

पैर खोया मगर हौसला नहीं! चाय बिज़नेस से नेहा ने बनाई अपनी पहचान

अहमदाबाद की नेहा भट्ट ने एक हादसे में अपने दोनों पैर खो दिए लेकिन हार मानने के बजाय उन्होंने अपने आप को नई पहचान दिलाने का फैसला किया। जानिए कैसे आज वह आत्मनिर्भर बनकर पूरे शहर में मशहूर हो गई हैं।

New Update
Amputee neha

आज से करीब दो साल पहले अहमदाबाद की नेहा भट्ट मोंटेसरी स्कूल में पढ़ाती थीं। एक दिन अचानक उनका एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उन्होंने अपना एक पैर खो दिया। इन हालातों में भी नेहा ने हिम्मत नहीं हारी। आज वो न सिर्फ कृत्रिम पैरों के ज़रिए चल पा रही हैं बल्कि खुद का चाय बिज़नेस भी बखूबी चला रही हैं।  

नेहा अहमदाबाद में अंपु टी नाम का एक टी स्टॉल चलाती हैं और दिन में 300 कप चाय बेंच लेती हैं। उनके जज़्बे ने महज एक महीने में ही पूरे शहर का दिल जीत लिया है। 

अपने जैसे दूसरे दिव्यांगों के लिए मिसाल हैं नेहा 

द बेटर इंडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि जुलाई 2021 में उनका एक्सीडेंट हुआ था। उस समय उनकी बस, ट्रक के साथ टकरा गई और वह बस से नीचे गिर गईं। इस हादसे में उनके शरीर का पूरा बायां हिस्सा डैमेज हो गया था। फिर डॉक्टरों को उनके पैर का  80% हिस्सा काटना पड़ा। उस दिन के बाद से नेहा Amputee हो गईं।

दो महीने तक उन्हें हॉस्पिटल में ही रहना पड़ा। अब नेहा के लिए फिर से नौकरी करना मुश्किल था लेकिन जल्द ही नेहा को समझ आ गया कि रुकने के बजाय उन्हें आगे बढ़ना होगा।

तब उन्होंने परिवार वालों के साथ से अपनी नई पहचान Amputee  को नया मुकाम दिलाने का फैसला किया। उन्होंने चाय बनाने का सामान लिया और एक छोटी सी टेबल से शुरुआत की। इतने सारे लोगों के लिए चाय बनाना पहले उनके लिए थोड़ा मुश्किल था लेकिन एक हफ्ते की मेहनत के बाद वह इस काम में माहिर हो गईं।  

उनकी मेहनत रंग लाई और एक महीने में ही उनका बिज़नेस हिट हो गया। नेहा आगे अपने इस बिज़नेस को एक ब्रांड बनाकर फ्रेंचाइजी मॉडल के तर्ज पर शुरू करना चाहती हैं ताकि अपने जैसे दूसरे Amputee को काम दे सकें। 

इस मजबूत इरादों वाली लड़की के बारे में ज़्यादा जानने के लिए आप इंस्टाग्राम पर सम्पर्क कर सकते हैं।  

यह भी देखेंः 93 साल की दादी ने कतरन से 35000 थैलियां बनाकर मुफ्त में बाँट दी