नैना अक्षय
मेजर अक्षय दो साल पहले जम्मू-कश्मीर के नगरोटा में देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गये थे। मेजर की एकलौती बेटी नैना उस वक़्त सिर्फ 3 साल की थी। उसे तो शायद सेना और शहीद जैसे शब्दों का मतलब भी न पता हो। हुतांश ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि चलिए एक महान शहीद की बेटी को उसके पांचवे जन्मदिन पर बधाई दें।
इस एक पोस्ट ने लोगों का दिल जीत लिया और फिर बहुत से लोगों ने पोस्ट को फिर से साँझा कर, नैना को बधाई दी है। किसी ने लिखा कि 'हैप्पी बर्थडे नैना, याद रखना कि तुम्हारे पापा हमेशा तुम्हारे साथ हैं!'
तो किसी ने लिखा है, 'हम हमारे रोजमर्रा की ज़िन्दगी में हर बात पर शिकायत करते हैं, पर ऐसे उदहारण हमें याद दिलाते हैं कि इन सबसे बढ़कर भी कुछ है..... इन सभी शहीदों को हाथ जोड़कर नमन!
ट्विटर पर लोगों ने नैना के बेहतर भविष्य के लिए मदद करने की भी इच्छा जताई है। हालांकि, बाद में हुतांश ने लिखा कि नैना की दादी उसके लिए किसी भी तरह की चैरिटी नहीं चाहती हैं।
पिछले साल मेजर अक्षय की पत्नी संगीता ने भी एक फेसबुक पोस्ट के जरिये बताया था कि अक्षय के जाने के बाद खुद को और अपने परिवार को संभालना आसान नहीं रहा।
/hindi-betterindia/media/post_attachments/uploads/2018/11/अपनी-पत्नी-और-बेटी-के-साथ-अक्षय2F-अक्षय-की-यादों-के-साथ-उनके-माता-पिता.png)
लोगों की बधाइयों के जवाब में नैना की दादी ने उसके दुसरे जन्मदिन की विडियो साँझा की जिसमें नैना अपने पापा की गोद में बहुत खुश नज़र आ रही है!
उन्होंने लिखा, "उसकी हानि का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता, फिर भी वह मुस्कुरा रही है। उसके बहादुर पिता, जो कभी एक पल के लिए भी उसका हाथ नहीं छोड़ते थें, उन्हें उसे हमेशा के लिए छोड़ कर जाना पड़ा, ताकि वे उसके जैसे दुसरे बच्चों को आतंकवादियों से बचा सके। नैना के लिए आप सबके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया!"
संपादन - मानबी कटोच
Follow Us