बच्चों से बात करते हुए डीएम माला श्रीवास्तव (स्त्रोत: ट्विटर)
आजकल उत्तर-प्रदेश के बहराइच जिले के बेगमपुर सरकारी प्राथमिक स्कूल में आप जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) माला श्रीवास्तव को बच्चों को पढ़ाते हुए पायेंगें। इतना ही नहीं, यह आइएएस अफ़सर इन बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील भी खाती हैं।
दरअसल, जिला अधिकारी स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर और अन्य कामों को जांचने के लिए दौरे पर थीं। इसी दौरान उन्होंने कुछ वक़्त बच्चों के साथ बिताने का भी फैसला किया। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब इन्होंने किसी सरकारी स्कूल में वक़्त बिताया है।
उन्होंने जिले में 'विद्या दान, एक आदर्श दान' जैसी पहल भी की है। इसके अंतर्गत अलग-अलग विभागों, जगहों से अधिकारियों को हफ्ते में कम से कम एक घंटा जाकर सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने का काम सौंपा गया है। यह अभियान सितम्बर के महीने में शुरू हुआ था। आउटलुक इंडिया के साथ एक साक्षात्कार में इस अभियान के बारे में बताते हुए, डीएम ने कहा,
जिला अधिकारी माला श्रीवास्तव को इस नेक पहल के लिए बधाई!
Follow Us