Site icon The Better India – Hindi

Homemade Hair Oils: इन तरीकों से घर पर बनाएं अपने बालों के लिए हर्बल तेल

Homemade Onion Hair Oil

आजकल बढ़ते प्रदूषण और पानी की घटती गुणवत्ता के कारण बहुत से लोगों को त्वचा और बालों से संबंधित परेशानियां हो रही हैं। खासकर कि बालों को लेकर बहुत से लोग परेशान रहते हैं। बालों का झड़ना, रुसी होना, बालों का रूखा होना और सफेद होना, आजकल आम सी बात हो गयी है। अलग-अलग ब्रांड्स के उत्पाद इस्तेमाल करने के बाद भी लोगों को कोई फायदा नहीं मिलता है और शैम्पू, तेल में रसायन होने के कारण बहुत से लोगों को साइड इफ़ेक्ट भी होने लगते हैं। इसलिए अगर आपको बालों से संबंधित कोई समस्या है तो आप घरेलू नुस्खे ट्राई कर सकते हैं। 

अब सबको यह तो पता है ही कि घर में भी तेल बनाया जा सकता है। लेकिन बनाया कैसे जाए, यह बहुत से लोगों को नहीं पता। तो आज इसका जवाब दे रही हैं ग्वालियर में रहने वाली पूनम देवनानी। 

‘मसाला किचन‘ की को-फाउंडर पूनम सिर्फ खाना बनाने की ही नहीं बल्कि हर्बल तरीकों से बालों के लिए तेल, शैम्पू बनाने में भी एक्सपर्ट हैं। अपने अनुभव और जानकारी के आधार पर वह लोगों का मार्गदर्शन करती हैं। लोगों तक इस तरह की जानकारी पहुंचाने के लिए वह अपना यूट्यूब चैनल, ‘माँ, ये कैसे करें’ चला रही हैं। 

आज द बेटर इंडिया के साथ वह बता रही हैं कि अगर आप बालों से संबंधित किसी समस्या से परेशान हैं तो कैसे घर पर ही तेल बना सकते हैं, वह भी घरेलू चीजें इस्तेमाल करते हुए। पूनम घर की रसोई में हर्बल तेल बनाने के लिए तीन तरह की रेसिपी बता रही हैं। 

Poonam Devnani

1. बालों को घना करने के लिए बनाएं प्याज का तेल

क्या-क्या चाहिए: 

प्याज, लहसुन और करी पत्ते को मिक्सी में डालें और ऊपर से एक-दो चम्मच सरसों का तेल भी डालें। अब इन्हें पीस लें। अब लोहे या अल्मुनियम की मोटी कढ़ाई लें ताकि यह मिश्रण अच्छे पके। अब इसमें 150 ग्राम सरसों का और 100 ग्राम नारियल का तेल मिला दें। अगर आपके बाल बहुत कम हैं तो इसमें दो चम्मच अरंडी का तेल भी मिला सकते हैं। शुरू में, दो-तीन मिनट गैस की आंच पूरी रखें। जब कढ़ाई गर्म हो जाये तो आंच धीमी कर दें। 

लगभग 30 मिनट तक इस मिश्रण को पकाएं। अब इसे आंच से उतारकर ठंडा करें।  मिश्रण को ठंडा होने के बाद इसे किसी सूती कपड़े की मदद से छान लें। आपका तेल तैयार है। 

पूनम कहती हैं कि तेल को छानने के बाद जो मिश्रण बचता है, उसे फेंकने की बजाय आप इसमें पीसी हुई मुल्तानी मिट्टी मिला लें और बीच-बीच में इस मिश्रण को हेयर पैक की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। 

इसके बारे में आप यह वीडियो देख सकते हैं।

2. सफेद हो रहे बालों के लिए बनाएं यह खास तेल

Rep Image (Source)

क्या-क्या चाहिए: 

लोहे की कढ़ाई में तेल को डालें और फिर तीनों चीजों को मिलाएं। धीमी आंच पर तेल को पकाएं। लगभग 10 मिनट बाद गैस बंद कर दें और इसे ढककर 24 घंटे के लिए रख दें। 24 घंटे बाद इस तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप इसे तेल को सुबह या दोपहर में लगा रहे हैं तो इस तेल को लगभग तीन घंटे के लिए लगाएं। रात में लगा रहे हैं तो पूरी रात लगा रहने दें। तेल को इस्तेमाल करने से पहले तेल को अच्छे से मिला लें। हमेशा दस्ताने पहनकर इस तेल को लगाएं। कोशिश करें कि आप हफ्ते में दो बार यह तेल जरूर लगाएं। 

पूनम कहती हैं कि अगर आपके बाल रूखे भी हैं तो आप इस तेल में दो कैप्सूल विटामिन ई के डाल सकते हैं। 

इस पूरी विधि को विस्तार से जानने के लिए आप यह वीडियो देख सकते हैं। 

3. बालों को रेशमी और मुलायम बनाने के लिए बनाएं यह तेल

Rep Image (Source)

एलोवेरा की तीन-चार पत्तियां काट लें और इन्हें धोकर पोंछ लें। अब इन पत्तियों से एलोवेरा का पल्प निकाल लें। अब इस पल्प को पीस लें। आधा कटोरी एलोवेरा पल्प लें। आधा कटोरी या इससे थोड़ा ज्यादा नारियल का तेल ले लें। एक चम्मच काली मिर्च ले लें। काली मिर्च से बालों में रुसी या फंगस नहीं होती है। 

अब कढ़ाई में सबसे पहले काली मिर्च डालें और सेंक लें। इसमें नारियल का तेल डालें और फिर एलोवेरा का पल्प मिलाएं। धीमी आंच पर इस मिश्रण को पकाएं। अच्छे से पकाने के बाद गैस बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद इसे आप कपड़े से छान लें। 

आपका तेल तैयार है। इस तेल को आप सिर्फ बालों पर नहीं बल्कि हाथों या पैरों की एड़ियों पर भी लगा सकते हैं। 

तेल बनाने की विधि को आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

संपादन- जी एन झा

कवर फोटो

यह भी पढ़ें: बेटी के बालों से डैंड्रफ हटाने के लिए घर पर बनाया तेल, यही बन गया लाखों का बिज़नेस

यदि आपको इस कहानी से प्रेरणा मिली है, या आप अपने किसी अनुभव को हमारे साथ साझा करना चाहते हो, तो हमें hindi@thebetterindia.com पर लिखें, या Facebook और Twitter पर संपर्क करें।

Exit mobile version