मुंबई में एक 15-वर्षीय दृष्टिहीन लड़की अपने पिता के साथ कल्याण से दादर के लिए लोकल ट्रेन में सफ़र कर रही थी। तभी विशाल बलिराम सिंह नाम का एक लड़का उसे गलत तरीके से छूने लगा। पर इस बहादुर लड़की ने घबराने की बजाय आरोपी को अच्छा सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया।
मुंबई में एक लोकल ट्रेन ड्राईवर पी. डी. लोके ने समय पर ट्रेन रोककर एक घायल व्यक्ति की जान बचायी। इस घायल व्यक्ति की पहचान पंकज मौर्य के रूप में हुई है। पंकज अँधेरी वेस्ट स्थित अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे। हालांकि, अभी पंकज की स्थिति सामान्य है।