Powered by

Latest Stories

HomeTags List यात्री

यात्री

ट्रेन से गिरकर घायल हुए यात्री को 1.5 किमी दौड़ते हुए इस सुरक्षा-कर्मी ने पहुँचाया अस्पताल!

By निशा डागर

बीते शनिवार, 23 फरवरी 2019 को मध्य-प्रदेश में एक यात्री चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ऐसे में, मध्य-प्रदेश पुलिस के कॉन्सटेबल पूनम चंद्र बिल्लोरे ने उस व्यक्ति को अपने कंधे पर उठाया और रेलवे लाइन पर लगभग डेढ़ किलोमीटर तक दौड़ते हुए, उसे समय रहते उपचार के लिए पहुँचाया।

आँखों में आँसू लिए यह महिला कर रही है भारतीय सेना का शुक्रिया; जानिये क्यूँ !

By निशा डागर

ट्विटर पर वायरल एक विडियो में एक महिला भारतीय सेना का धन्यवाद कर रही है। दरअसल, 28 दिसंबर 2018 को सिक्किम में भारी बर्फ़बारी के चलते लगभग 2,500 टूरिस्ट नाथू ला और 17 मील क्षेत्र में फंस गये थे। इन यात्रियों को भारतीय सेना ने बचाया और उसके बाद से ही हर कोई इनका शुक्रिया अदा कर रहा है।

भारतीय सेना : मायनस 9 डिग्री में खुद रहे बाहर, बर्फ़ में फंसे हुए यात्रियों को दिया अपना बैरक!

By निशा डागर

28 दिसंबर 2018 को सिक्किम में भारी बर्फबारी के चलते लगभग 2, 500 टूरिस्ट नाथू ला और 17 मील क्षेत्र में फंस गये थे। ऐसे में भारतीय सेना के जवानों ने सभी को बचाने के लिए राहत बचाव कार्य शुरू किया। सैनिकों ने ना सिर्फ़ इन यात्रियों को बचाया बल्कि इन सभी के रहने और खाने-पीने का भी इंतजाम किया।

भारतीय रेलवे का नया प्रोजेक्ट; सिर्फ़ पाँच मिनट में भरा जायेगा ट्रेनों में पानी!

By निशा डागर

भारतीय रेलवे की ट्रेनों में पानी की समस्या को खत्म करने के लिए रेलवे ने एक नया सिस्टम शुरू करने का फैसला किया है। इसका बजट लगभग 300 करोड़ रूपये है। इस नए सिस्टम से केवल पांच मिनट में ट्रेन में पानी रिफिल हो जाया करेगा। पहले पानी भरने में लगभग 20 मिनट का समय लगता था।

अजनबी लड़की के सम्मान के लिए अंजान यात्री से लड़ने वाले इस युवक को मिल रहा है देश भर से प्यार!

By निशा डागर

नीदरलैंड के एक विश्वविद्यालय में डीन के तौर पर कार्यरत निशांत शाह फ्लाइट से अपने घर लौट रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि विंडो सीट पर बैठा एक यात्री मिडिल सीट पर बैठी लड़की के साथ छेड़खानी कर रहा है। निशांत ने बिना कुछ सोचे उस आदमी को थप्पड़ जड़ दिया। उन्होंने इस घटना के बारे में सोशल मीडिया पर शेयर किया।

पटरियों के बीच घायल पड़े व्यक्ति को बचाने के लिए ट्रेन ड्राईवर ने रोकी मुंबई फ़ास्ट लोकल!

By निशा डागर

मुंबई में एक लोकल ट्रेन ड्राईवर पी. डी. लोके ने समय पर ट्रेन रोककर एक घायल व्यक्ति की जान बचायी। इस घायल व्यक्ति की पहचान पंकज मौर्य के रूप में हुई है। पंकज अँधेरी वेस्ट स्थित अपने दफ्तर की ओर जा रहे थे। हालांकि, अभी पंकज की स्थिति सामान्य है।

एयर इंडिया के दो पायलटों ने बचायी 350 जानें, सिस्टम फेल के होने बावजूद टाला विमान हादसा!

By निशा डागर

एयर इंडिया फ्लाइट एआई 101 दिल्ली-जेएफके (न्यूयॉर्क) पर से एक बड़ी घटना टल गयी और वह भी वरिष्ठ कमांडर रूस्तम पालिया और दूसरे कमांडर कप्तान सुशांत सिंह की सूझ-बुझ के चलते। दिल्ली से न्यूयॉर्क तक सीधी उड़ान दुनिया में सबसे लंबी उड़ानों में से एक है।

अब आप लाइव देख पायेंगें कि कैसे बन रहा है भारतीय रेल की किचन में खाना!

By निशा डागर

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) ने एक लाइव स्ट्रीमिंग मैकेनिज्म बनाया है।  इससे सभी यात्री देख पाएंगे कि जो खाना उन्हें परोसा जाता है वह कैसे बनाया और पैक किया जा रहा है। 

मुंबई की रफ़्तार को सलाम! ब्रिज टूटने के बावजूद प्रशासन ने तुरंत किये कई इंतजाम!

By निशा डागर

3 जुलाई की सुबह हुए मुंबई में हुए अँधेरी ब्रिज हादसे के बाद, अँधेरी स्टेशन से गुजरने वाली लम्बे रूट की ट्रेन व लोकल ट्रेन के यात्रियों की सुविधा के लिये प्रशासन सभी तरह की कोशिश कर रहा है। एक्सप्रेस ट्रेन के यात्रियों के लिए खाना, पानी आदि का इंतजाम कराया जा रहा है। इसके अलावा अलग से कई बस चलवाई गयी हैं।  

खराब मौसम के बावजूद, यह डॉक्टर व उनके दो सहयोगी हर दिन कर रहे हैं 50 अमरनाथ यात्रियों का इलाज!

By निशा डागर

अमरनाथ यात्रा से अधिकतर मेडिकल टीम के वापिस लौटने के बावजूद डॉ मागरे और उनके साथ एक फार्मासिस्ट व एक नर्सिंग अटेन्डी, वहां डटकर जरूरतमंद यात्रियों का इलाज कर रहे हैं। यात्रा अपने चरम पर है और हर दिन डॉ मागरे लगभग 50 मरीजों का इलाज करते हैं।