1947 भारत पाकिस्तान युद्ध के नायक मेजर सोमनाथ शर्मा के अदम्य साहस और शौर्य की कहानी हमेशा हम भारतीयों को प्रेरित करती रहेगी! इस मुकाबले में सोमनाथ अपने कई साथियोंं के साथ शहीद जरूर हो गए, लेकिन उन्होंने दुश्मन को आगे नहीं बढ़ने दिया।
26 जुलाई, 1999 को, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के खिलाफ कारगिल में एक निर्णायक युद्ध जीता। इस युद्ध में युवा लेफ्टिनेंट विक्रम बत्रा ने अपने जीवन का बलिदान दे दिया। हिमाचल प्रदेश के पालमपुर से ताल्लुक रखने वाले विक्रम को परम वीर चक्र से नवाजा गया।