मुंबई में एक 15-वर्षीय दृष्टिहीन लड़की अपने पिता के साथ कल्याण से दादर के लिए लोकल ट्रेन में सफ़र कर रही थी। तभी विशाल बलिराम सिंह नाम का एक लड़का उसे गलत तरीके से छूने लगा। पर इस बहादुर लड़की ने घबराने की बजाय आरोपी को अच्छा सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया।
भारतीय रेलवे की सीएसएमटी- पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस के सभी यात्रियों को वॉचमैन सुनील बिहारी का शुक्रिया अदा करना चाहिए। क्योंकि उनकी सतर्कता के चलते केंद्रीय रेलवे के घाट खंड में मंगलवार की सुबह एक बहुत बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी।