देश 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश की आज़ादी हमें कई लोगों के बलिदान, साहस और त्याग से मिली है। लेकिन ऐसे कई हीरोज़ हैं, जिनके साहस की कहानियां इतिहास के पन्नों पर धुमिल हो गई हैं।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सबसे युवा क्रांतिकारियों में से एक, खुदीराम को महज़ 18 वर्ष की उम्र में 11 अगस्त, 1908 को फांसी दे दी गई थी। उस वक्त उनकी उम्र ठीक 18 साल, आठ महीने और आठ दिन थी।