मुंबई के विले पार्ले में जन्मीं गीता पाटिल ने पति की नौकरी जाने के बाद, मजबूरी में काम करना शुरू किया था और आज वह करोड़ों का बिज़नेस चला रही हैं। साथ ही, शार्क टैंक सीज़न 2 में 40 लाख की फंडिंग भी हासिल की है।
गीता पाटिल ने ‘पाटिल काकी’ नाम से एक बिजनेस शुरू किया है, जहां शुद्ध महाराष्ट्रियन व्यंजन बनाए और बेचे जाते हैं। गीता को मुंबई और पुणे से हर महीने हजारों ऑर्डर मिलते हैं। इस बिजनेस से उनकी सालाना कमाई करीब 1 करोड़ रुपये है।
मुंबई के रहने वाले पंकज नेरुरकर ने, लॉकडाउन में अपना रेस्तरां बंद होने की वजह से आजीविका के लिए, अपनी नैनो कार में ‘नैनो फूड स्टॉल’ शुरू किया। जिसमें वह सीफूड बेचते हैं और हर रोज लगभग 150 ग्राहकों को खाना खिला कर, एक लाख रुपये/माह कमा रहे हैं।